• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई

3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई

Free Recharge Fake Msg : पीआईबी फैक्‍ट चेक ने इस मैसेज के खिलाफ आगाह किया है।

3 महीने का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज आपको भी आया? जानें क्‍या है इसकी सच्‍चाई
ख़ास बातें
  • फेक मैसेज से सावधान रहने की सलाह
  • लोगों को मिल रहा फ्री रिचार्ज का मैसेज
  • पीआईबी फैक्‍ट चेक बताया है फेक
विज्ञापन
Free Recharge Fake Msg : टेलिकॉम कंपनियों ने जब से मोबाइल रिचार्ज को महंगा किया है, आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टैरिफ हाइक के बाद सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़ देखी गई है। साइबर ठग भी इसे ‘मौके' की तरह भुनाने में लग गए हैं। लोगों से ठगी के लिए उन्‍होंने एक नया तरीका निकाला है। इस तरीके में लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ट्राई (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी) 3 महीने के लिए फ्री रिचार्ज दे रही है। पीआईबी ने इस मैसेज को फैक्‍ट चेक किया है और गलत व फ्रॉड बताया है। 
 

क्‍या मैसेज मिल रहा लोगों को?  

फेक मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि 3 महीने के लिए ट्राई फ्री रिचार्ज दे रही है जिसमें 200GB सुपर फास्ट 4G/5G डेटा मिलेगा। साथ ही लोग अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि ऑफर 31 जुलाई तक वैलिड है। मैसेज के साथ एक लिंक भी इन्‍सर्ट है।  
   

क्‍या है मैसेज की सच्‍चाई? 

पीआईबी फैक्‍ट चेक ने इस मैसेज के खिलाफ आगाह किया है। लोगों से सावधान रहने और मैसेज के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक ना करने को कहा है। पीआईबी का कहना है कि ट्राई यानी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी की तरफ से ऐसा कोई मैसेज लोगों को नहीं भेजा जा रहा। 

कई बार ऐसे लिंक्‍स पर क्लिक करके लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उनका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा मैसेज आया है तो सावधान रहें। मैसेज पूरी तरह से फेक है। अपने जानकारों को भी बताएं कि ऐसे मैसेज से बचें।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »