• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Fake SMS Scam : PAN कार्ड अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी का ‘प्‍लान’, आपको भी आया यह SMS? हो जाएं अलर्ट

Fake SMS Scam : PAN कार्ड अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी का ‘प्‍लान’, आपको भी आया यह SMS? हो जाएं अलर्ट

Post Office Fake Message Alert : पैन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश।

Fake SMS Scam : PAN कार्ड अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी का ‘प्‍लान’, आपको भी आया यह SMS? हो जाएं अलर्ट

पीआईबी फैक्‍ट चेक ने अलर्ट रहने को कहा। पसर्नल डिटेल्‍स हो सकती हैं लीक।

ख़ास बातें
  • इंडिया पोस्‍ट के नाम से मैसेज भेजकर धोखाधड़ी की कोशिश
  • लोगों से पैन कार्ड अपडेट कराने को कहा जा रहा
  • पीआईबी फैक्‍ट चेक ने ऐसे मैसेज से बचने की दी सलाह
विज्ञापन
Post Office Fake Message Alert : साइबर अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए हर रोज नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं। अलग-अलग तरह की घटनाओं में लोग साइबर फ्रॉड का शिकार होकर अपनी पूंजी गंवाते हैं। सरकार की ओर से बार-बार आगाह किया जाता है कि लोग अपनी गोपनीय जानकारियां किसी से शेयर ना करें और किसी भी कॉल-मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसे वेरिफाई कर लें। हाल के दिनों में लोगों को एक फेक SMS स्‍कैम में फंसाने की कोशिश की गई है। क्रिमिनल्‍स ऐसा जताते हैं कि मैसेज इंडिया पोस्‍ट यानी पोस्‍ट ऑफ‍िस की ओर से भेजा गया है, जबकि वह एक फ्रॉड होता है। क्‍या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।    
 

बैंक अकाउंट ब्‍लॉक होने का SMS  

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में लोगों को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि अगर यूजर्स ने 24 घंटे के अंदर अपनी पैन कार्ड डिटेल अपडेट नहीं कराई, तो उनका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। लोगों को पैन कार्ड अपडेट करने के लिए एक लिंक भी भेजा जा रहा है। लोगों से लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है। 
 

प्रेस इन्‍फर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने इस SMS को पूरी तरह से धोखाधड़ी वाला और फेक बताया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर PIB फैक्‍ट चेक ने कहा है कि पैन कार्ड अपडेट को लेकर इंडिया पोस्ट के नाम से भेजा जा रहा कोई भी SMS सच नहीं है। पीआईबी का कहना है कि पोस्‍ट ऑफ‍िस से कभी भी इस तरह के मैसेज नहीं भेजे जाते। यूजर्स को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्‍या में लोग पोस्‍ट ऑफ‍िस में अपन अकाउंट रखते हैं और ऐसे SMS के झांसे में आ सकते हैं। 
 

आपको क्‍या करना है? 

ऐसा कोई भी SMS जो आपको भरोसेमंद ना लगे, उसे जरूर वेरिफाई कर लें। 
अगर किसी मैसेज के साथ लिंक इन्‍सर्ट किया गया है, तो उस पर क्लिक करने से बचें। 
ऐसा करने पर आपकी पसर्नल इन्‍फर्मेशन चोरी हो सकती है और आर्थिक नुकसान हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »