पेटीएम सेलः आईफोन 7, आईफोन 6एस और कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में

पेटीएम सेलः आईफोन 7, आईफोन 6एस और कई स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ने बिग कैशबैक सेल का आयोजन किया है
  • यह सेल 22 से 24 नवंबर तक चलेगी
  • सेल में कई किस्म के प्रोडक्ट छूट के साथ मिल रहे हैं
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट पेटीएम ने बिग कैशबैक सेल का आयोजन किया है। सेल में कई किस्म के प्रोडक्ट छूट के साथ मिल रहे हैं। आपको आईफोन 7, आईफोन 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज, जियोनी एस6एस और कई अन्य प्रोडक्ट सस्ते में मिल जाएंगे।

आईफोन 7 का 256 जीबी वेरिएंट 80,000 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी खरीदारी पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक की राशि आपके पेटीएम अकाउंट में प्रोडक्ट को शिप किए जाने के 24 घंटे के अंदर में भेज दी जाएगी। ध्यान रहे कि कैशबैक ऑफर में कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प नहीं मौज़ूद है। आईफोन 7, आईफोन 6एस, आईफोन 6, आईफोन एसई और आईफोन 5एस भी कैशबैक के ऑफर साथ बिक रहे हैं। हर फोन पर कैशबैक राशि अलग-अलग (10,000 से 3,000 रुपये के बीच) है।

पेटीएम पर सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन15 फीसदी की छूट के साथ 50,900 रुपये में मिल रहा है। इस फोन के साथ कोई कैशबैक नहीं मिल रहा। सोनी और एचटीसी के भी कई फ्लैगशिप फोन कैशबैक ऑफर के साथ पेटीएम पर लिस्ट किए गए हैं। सेल्फी के दीवानों के लिए हाल ही में पेश किए गए जियोनी एस6एस (रिव्यू) को 12 फीसदी की छूट के साथ 15,891 रुपये में बेचा रहा है। इसके अतिरिक्त 12 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है।

लेनोवो, एलजी, ब्लैकबेरी, मोटोरोला, ओप्पो और असूस के मिडरेंज स्मार्टफोन पेटीएम की वेबसाइट पर कैशबैक के साथ लिस्ट किए गए हैं। लाइफ, माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन और इंटेक्स जैसे भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनियों के स्मार्टफोन भी पेटीएम की साइट पर ऑफर के साथ बेचे जा रहे हैं। आप मोबाइल पर मिल रही छूट के बारे में सारी जानकारियां यहां से हासिल कर सकते हैं।

यह सेल 22 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगी। मोबाइल के अलावा पेटीएम पर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अपलियांसेज, किचन प्रोडक्ट, कपड़े और बच्चों के प्रोडक्ट पर भी कैशबैक मिल रहा है। रसोई के लिए बने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक की छूट दी गई गई है। किंडल के ई-बुक रीडर पर 18 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

इसके अलावा पेटीएम हर 15 मिनट में लकी ड्रॉ के जरिए अपने यूज़र को  2,000 रुपये पेटीएम कैश भी दे रही है। ऐसे में हमारा सुझाव होगा कि अपने वॉलेट में उपयुक्त राशि डाल दें, ताकि आप सेल का फायदा पूरी तरह से उठा सकें। इसके अलावा कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए सही प्रोमो कोड सेलेक्ट करना ना भूलें।

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »