पैसेंजर व्हीकल की सेल्स ने नवंबर में बनाया रिकॉर्ड, SUV का दमदार प्रदर्शन

पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की लगभग 3.34 लाख यूनिट्स बिकी हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

पैसेंजर व्हीकल की सेल्स ने नवंबर में बनाया रिकॉर्ड, SUV का दमदार प्रदर्शन

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सकारात्मक ट्रेंड का संकेत मिल रहा है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की लगभग 3.34 लाख यूनिट्स बिकी हैं
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • टू-व्हीलर्स की सेल्स 31.3 प्रतिशत बढ़कर 16,23,399 यूनिट्स की रही
विज्ञापन
देश में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में नवंबर में सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की लगभग 3.34 लाख यूनिट्स बिकी हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष के इसी महीने में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 3.22 लाख यूनिट्स की थी। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सकारात्मक ट्रेंड का संकेत मिल रहा है। पिछले महीने टू-व्हीलर्स की सेल्स 31.3 प्रतिशत बढ़कर 16,23,399 यूनिट्स की रही। हालांकि, यह इस सेगमेंट में सबसे अधिक सेल्स से कुछ कम है। SIAM की रिपोर्ट में कहा गया है कि Tata Motors, BMW, Mercedes और JLR जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डेटा नहीं मिला है और इस वजह से यह सेल्स के डेटा में शामिल नहीं है। पिछले महीने थ्री-व्हीलर्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30.8 प्रतिशत बढ़ी है। इस सेगमेंट में लगभग 59,738 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

ऑटोमोबाइल सेक्टर की सेल्स से देश की इकोनॉमी को लेकर भी बड़ा संकेत मिलता है। SIAM के प्रेसिडेंट, Vinod Aggarwal ने कहा, "ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मकी फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स काफी बढ़ी है। पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में कुछ बढ़ोतरी हुई है। टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की सेल्स में जोरदार ग्रोथ रही है। कमर्शियल व्हीकल की सेल्स पिछले वर्ष के लगभग समान रही है। इंडस्ट्री को अगले वर्ष भी सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है।" 

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स लगभग 1.34 लाख यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी की सेल्स लगभग 1.32 लाख यूनिट्स की थी। मारूति सुजुकी के लिए Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों ने सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हालांकि, इसे SUV के सेगमेंट में Brezza, Grand Vitara और Fronx ने ग्रोथ हासिल करने में मदद की है। मारूति सुजुकी की SUV और MPV के सेगमेंट में बिक्री बढ़कर 49,016 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस सेगमेंट में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny, S-Cross, Ertiga, Invicto और XL6 शामिल हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया है। अगले वर्ष जनवरी से मारूति सुजुकी अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी होगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »