• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बावजूद लग्जरी कारें लौटाने के लिए तैयार नहीं मंत्री

पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बावजूद लग्जरी कारें लौटाने के लिए तैयार नहीं मंत्री

पाकिस्तानी सरकार ने सभी मंत्रियों और सरकारी कार्यालयों को खर्च को 15 प्रतिशत घटाने का निर्देश दिया है

पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली के बावजूद लग्जरी कारें लौटाने के लिए तैयार नहीं मंत्री
ख़ास बातें
  • कैबिनेट मंत्रियों को दिए गए 30 लग्जरी व्हीकल्स दिए गए थे
  • लग्जरी व्हीकल्स में से आधे से कम को लौटाया गया है
  • पाकिस्तान पर कर्ज का भारी बोझ है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान में स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस वजह से पाकिस्तान की सरकार ने खर्च घटाने के कई उपाय किए हैं। इनमें हवाई यात्राओं पर रोक और लग्जरी कारों का इस्तेमाल नहीं करना शामिल है। पाकिस्तानी सरकार ने सभी मंत्रियों और सरकारी कार्यालयों को खर्च को 15 प्रतिशत घटाने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद सरकार के मंत्री लग्जरी कारें लौटाने को तैयार नहीं है। 

Dawn समाचार पत्र की रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान में बहुत से मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पिछले महीने शुरू किए गए सरकार के खर्च घटाने के अभियान के बावजूद SUV और लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि कैबिनेट मंत्रियों में से आधे से ज्यादा ने सरकार की ओर से दिए गए लग्जरी व्हीकल्स को नहीं लौटाया है। कैबिनेट मंत्रियों को दिए गए 30 लग्जरी व्हीकल्स में से केवल 14 को ही वापस किया गया है और बाकी के 16 व्हीकल्स का अभी भी मंत्रियों के पास हैं। सरकार की इस पॉलिसी से वरिष्ठ जज भी नाखुश हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि कैबिनेट डिविजन को तीन दिनों के अंदर लग्जरी कारों को वापस लेने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा सिक्योरिटी व्हीकल्स का इस्तेमाल भी बंद करने को कहा गया था। SUV और लग्जरी व्हीकल्स में अन्य कारों की तुलना में फ्यूल की अधिक खपत होती है। इसके अलावा इन व्हीकल्स की मेंटेनेंस कॉस्ट भी महंगी होती है। इस वजह से पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक संकट के कारण ऐसे व्हीकल्स का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया था। 

इस महीने की शुरुआत में ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने पाकिस्तान में अपना प्लांट बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी के पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर Honda Atlas Cars Pakistan ने बताया है कि करेंसी की वैल्यू बहुत अधिक घटने और बजट में अधिक टैक्स लगाने के कारण उसने 9-31 मार्च तक प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा था कि उसकी सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है और इस वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है। कंपनी ने बताया था, "पाकिस्तान की मौजूदा इकोनॉमिक स्थिति के चलते सरकार ने कड़े उपाय किए हैं। इनमें लेटर ऑफ क्रेडिट और कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन किट्स के इम्पोर्ट पर रोक लगाना शामिल है। इससे कंपनी की सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट आई है।"  


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Honda, Factory, Import, Market, SUV, Loan, Fuel, Cost, Vehicles, Pakistan, Economy
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »