• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में

फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में

Infosys पर फ्रांस की लेबर अथॉरिटी ने कर्मचारियों के Working Hours रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम में कमियां मिलने के बाद 1.75 लाख यूरो (करीब 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके बाद X पर 70 घंटे वर्क वीक को लेकर बहस फिर तेज हो गई है।

फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में

फ्रांस में Working Hours सिस्टम को लेकर Infosys पर लगा 1.75 लाख यूरो का जुर्माना

ख़ास बातें
  • फ्रांस में Infosys पर 1.75 लाख यूरो (करीब 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा
  • कर्मचारियों के Working Hours रिकॉर्डिंग सिस्टम में नियमों की कमियां मिलीं
  • मामले के बाद X पर 70 घंटे वर्क वीक के बयान पर बहस फिर तेज हुई
विज्ञापन

IT कंपनी Infosys पर फ्रांस के लोकल लेबर अथॉरिटी, DRIEETS Ile-de-France ने 1.75 लाख यूरो (लगभग 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर यह कार्रवाई कर्मचारियों के काम के घंटों को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम में लोकल लेबर लॉ के अनुरूप कमियां पाए जाने के बाद की गई है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, फ्रांसीसी लेबर अथॉरिटी ने पाया कि Infosys का टाइम-ट्रैकिंग सिस्टम कुछ कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए वहां के नियमों को पूरी तरह पूरा नहीं करता। जांच में सिस्टम की विश्वसनीयता, ऑडिट करने की क्षमता और वर्किंग आवर्स की मॉनिटरिंग से जुड़े कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए गए। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह मामला किन कर्मचारियों से जुड़ा है।

फ्रांस के लेबर कानून के तहत कंपनियों के लिए कर्मचारियों के काम के घंटों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। जरूरत पड़ने पर नियोक्ता को संबंधित अधिकारियों के सामने यह रिकॉर्ड पेश करना होता है। इसके अलावा कर्मचारियों को भी अपने वर्किंग आवर्स का रिकॉर्ड देखने का अधिकार होता है।

Infosys ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि इस जुर्माने का कंपनी के फाइनेंशियल शिचुएशन, बिजनेस या अन्य एक्टिविटी पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। कंपनी फिलहाल फ्रांसीसी प्राधिकरण की ओर से भेजे गए कम्युनिकेशन को रिव्यू कर रही है और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे अपने मौजूदा टाइम-रिकॉर्डिंग सिस्टम में बदलाव करने के निर्देश मिले हैं या नहीं।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब Infosys भारत में अपने कर्मचारियों को दफ्तर से अधिक समय तक काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, कंपनी के को-फाउंडर एन. आर. नारायण मूर्ति (N. R. Narayana Murthy) के 70 घंटे प्रति सप्ताह काम करने वाले बयान को लेकर भी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा होती रही है।

साल 2023 में एक पॉडकास्ट के दौरान नारायण मूर्ति ने कहा था कि अगर भारत को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनना है, तो देश के युवाओं को सप्ताह में 72 घंटे तक काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके इस बयान पर उस समय भी काफी बहस हुई थी और सोशल मीडिया पर इसके पक्ष और विपक्ष में कई रिएक्शन देखने को मिले थें।

दूसरी ओर, फ्रांस में फुल टाइम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए कानूनी वर्क वीक 35 घंटे का निर्धारित है। कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन ओवरटाइम का पेमेंट तय नियमों के अनुसार किया जाता है।

अब X पर कई यूजर्स नारायण मूर्ति के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए अपनी राय शेयर कर रहे हैं। इनमें कुछ पोस्ट गंभीर चर्चा का हिस्सा हैं, जबकि कई यूजर्स इस मुद्दे पर मीम और मजाकिया अंदाज में भी रिएक्शन दे रहे हैं

फिलहाल यह मामला सिर्फ फ्रांस में लेबर लॉ के अनुपालन से जुड़ा है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस, ओवरटाइम और लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर बहस तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कंपनी या फ्रांसीसी रेगुलेटर की ओर से कोई नया अपडेट आता है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »