Nothing 20 मार्च को पेश करने जा रहा कुछ नया, कार्ल पेई का कहना यह 'इंडस्ट्री फर्स्ट'

Nothing Phone 2a लॉन्च करने के कुछ ही हफ्ते बाद Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है।
  • Nothing के अंदाज में पेई ने संकेत दिया कि कंपनी इस हफ्ते कुछ पेश करेगी।
  • Nothing कुछ इंडस्ट्री में पहली बार पेश करने वाली है।

नथिंग ने मार्च में Nothing Phone 2a लॉन्च किया था।

Photo Credit: Facebook/Carl Pei

Nothing Phone 2a लॉन्च करने के कुछ ही हफ्ते बाद Nothing के सीईओ कार्ल पेई ने कहा है कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है। Nothing के अंदाज में पेई ने संकेत दिया कि कंपनी इस हफ्ते कुछ पेश करेगी। Nothing ने टीजर जारी करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। कंपनी ने तारीख बताने के अलावा इस आगामी पेशकश के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। Nothing ने हाल ही में भारत में Phone 2a लॉन्च किया, जो कंपनी का पहला बजट स्मार्टफोन है।

Nothing के ऑफिशियल X हैंडल ने 18 मार्च को एक 10 सेकंड लंबी क्लिप पोस्ट की। स्निपेट में पेई को जूली डुआन के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है, जो उसके लिंक्डइन बायो के अनुसार Nothing में एक शॉर्ट फॉर्म कंटेंट मैनेजर है। पेई ने इस शॉर्ट वीडियो को 'एन इंडस्ट्री फर्स्ट' कैप्शन दिया। बातचीत के हिस्से के तौर पर डुआन को पेई से पूछते हुए सुना जा सकता है कि “तो मुझे लगता है कि यह इंडस्ट्री में पहली बार है। आपको क्या लगता है अन्य कंपनियों ने पहले ऐसा क्यों नहीं किया?” डुआन को जवाब देते हुए Nothing के चीफ बस इतना कहते हैं कि Well, it's uh...” जिसके बाद स्क्रीन ब्लैक आउट हो जाती है। टीजर के अनुसार, इसकी घोषणा 20 मार्च को होगी।
Advertisement
बीते 24 घंटों में पोस्ट को 1,30,000 से ज्यादा बार देखा गया है। इस पोस्ट के अंदर कमेंट सेक्शन सभी प्रकार के अनुमानों से भरा हुआ है। नथिंग टीम ने घोषणा के लिए किसी खास समय की जानकारी नहीं दी है। Nothing कल किसी नई ऐप या सॉफ्टवेयर की घोषणा कर सकता है।

इस साल मार्च के पहले हफ्ते में कंपनी ने बजट-फ्रेंडली Nothing Phone 2a को MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट, 5000mAh बैटरी और नए ग्लिफ LED डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट की कीमत 25,999 और 27,999 रुपये है। Nothing' Phone 2a के लॉन्च के तुरंत बाद Nothing के सब-ब्रांड CMF ने दो वियरेबल डिवाइस पेश किए थे। Neckband Pro जो 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और CMF Buds जो 42dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing, Carl Pei, Industry First, Nothing Phone 2a

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.