• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (2a) का रिकॉर्ड! 1 दिन में 1 लाख स्‍मार्टफोन्‍स बिक गए, जानें प्राइस

Nothing Phone (2a) का रिकॉर्ड! 1 दिन में 1 लाख स्‍मार्टफोन्‍स बिक गए, जानें प्राइस

Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये है।

Nothing Phone (2a) का रिकॉर्ड! 1 दिन में 1 लाख स्‍मार्टफोन्‍स बिक गए, जानें प्राइस

Nothing Phone (2a) को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्‍च किया गया था। इसकी सेल Flipkart पर हो रही है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a की मिली अच्‍छी सेल
  • एक दिन में एक लाख यूनिट्स की सेल
  • 23999 रुपये है भारत में शुरुआती कीमत
विज्ञापन
Nothing Phone (2a) को अच्‍छी सफलता मिली है। कंपनी ने पहले बताया था कि उसने 12 मार्च को पहली सेल वाले दिन एक घंटे में 60 हजार स्‍मार्टफोन्‍स बेच डाले थे। अब जानकारी मिली है कि एक दिन में Nothing Phone (2a) की 1 लाख यूनिट्स सेल हुई हैं। खुद कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने यह जानकारी साझा की है। Nothing Phone 2a के बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की भारत में कीमत 23,999 रुपये है। यह 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये हैं। 
 

Nothing Phone (2a) को ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्‍च किया गया था। इसकी सेल Flipkart पर हो रही है। कंपनी ने HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट की भी घोषणा की है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है। 
 

Nothing Phone 2a specifications

Nothing Phone 2a स्‍मार्टफोन Android 14 पर बेस्‍ड Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसमें तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच मिलने का वादा दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सिक्योरिटी शामिल है। Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा गया है।

Nothing Phone 2a में दो 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। नथिंग फोन 2a में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, GLONASS, GALILEO, QZSS, 360 डिग्री एंटीना और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 

Phone 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Phone 1 की 4,500mAh बैटरी यूनिट और Phone 2 की 4,700mAh बैटरी यूनिट की तुलना में बड़ा अपग्रेड है। दावा किया गया है कि बैटरी यूनिट एक बार चार्ज करने पर लगातार दो दिनों तक चलती रहती है। कहा जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग तकनीक केवल 23 मिनट में बैटरी को शून्य से 50 प्रतिशत और 59 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसका वजन 190 ग्राम है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »