गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स को बाहर करेगी Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया है कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने गाजा के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स को चेतावनी दी है
  • माइक्रोसॉफ्ट ने इजरायल के साथ टेक्नोलॉजी के लिए टाई-अप किया है
  • कुछ अन्य अमेरिकी कंपनियों में भी इस तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं

हाल ही में कंपनी के कुछ वर्कर्स को प्रदर्शन में शामिल होने के कारण बर्खास्त किया गया है

बड़ी IT कंपनियों में शामिल Microsoft ने गाजा में हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट, Brad Smith ने यह स्पष्ट किया है कि ऑफिस के अंदर गाजा से जुड़े प्रदर्शनों में शामिल होने वाले वर्कर्स को बर्खास्त किया जाएगा। 

Business Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने स्मिथ के ऑफिस में धरने पर बैठे चार वर्कर्स को कंपनी से निकालने के फैसले को उन्होंने सही करार दिया है। गाजा में हिंसा जारी रहने की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के बहुत से वर्कर्स कंपनी को इजरायली सेना के साथ अपना टाई-अप समाप्त करने का निवेदन कर रहे हैं। स्मिथ ने बताया कि इजरायल की ओर से फिलिस्तीन के लोगों की निगरानी के लिए माइक्रोसॉफ्ट की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के दावों की जांच के लिए कंपनी ने लॉ फर्म Covington & Burling को हायर किया है। 

Advertisement

स्मिथ ने कहा कि जो व्यक्ति माइक्रोसॉफ्ट में जॉब लेने में सफल रहता है तो उसे इतनी जानकारी जरूर होगी कि आप जबरदस्ती बिल्डिंग्स में घुसकर अन्य लोगों के ऑफिस पर कब्जा नहीं कर सकते और इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट में अपनी जॉब बरकरार नहीं रख सकते। माइक्रोसॉफ्ट की पूर्व इंजीनियर, Riki Fameli ने कहा कि स्मिथ की टिप्पणियों से प्रदर्शन इस तरीके से हुआ कि कंपनी के मैनेजमेंट के लिए विरोध वाली आवाजों को अनदेखा करना आसान बन गया। Riki को भी गाजा के समर्थन में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के कारण नौकरी से बाहर किया गया है। 

कंपनी की एक मीटिंग में स्मिथ ने कहा कि मानवाधिकारों को लेकर माइक्रोसॉफ्ट प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी इन दावों की पड़ताल कर रही है कि उसकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल फिलिस्तीन के लोगों की निगरानी के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट एक नया सिस्टम भी तैयार कर रही जिससे उसके वर्कर्स ऐसी आशंकाओं की रिपोर्ट कर सकेंगे जो कंपनी की टेक्नोलॉजी के किसी क्लाइंट की ओर से गलत इस्तेमाल से जुड़ी हैं। इससे पहले भी कुछ अमेरिकी कंपनियों में गाजा के समर्थन और इजरायल के विरोध में वर्कर्स ने आवाज उठाई थी। हालांकि, इसे लेकर कंपनियों की ओर से सख्त रवैया दिखाने की वजह से यह मुद्दा दब गया था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.