हर भारतीय को मजबूत करना चाहती है माइक्रोसॉफ्ट: सत्या नडेला

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 30 मई 2016 16:52 IST
माइक्रोसॉफ्ट का भारत में मुख्य ध्यान हर नागरिक और संगठनों को मजबूत करने पर है, ताकि वे अपनी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने तथा अपने देश लिए कुछ अधिक हासिल कर सकें। यह बात सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कही।

नई दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट के डेवलपरों और उद्यमियों तथा विद्यार्थियों के साथ एक सम्मेलन के बाद नडेला ने कहा, "जब भी मैं यहां आता हूं, काफी ऊर्जा लेकर जाता हूं। यहां की रचनात्मकता काफी प्रभावित करती है। बड़े सपने देखना और कुछ बड़ा निर्माण करना जरूरी है।"

नडेला ने 19वीं सदी के प्रख्यात उर्दू और पारसी शायर मिर्जा गालिब को उद्धृत करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, "दो चीजों से गहरे लगाव ने मेरे सपने को दिशा दी है- कविता और कंप्यूटर साइंस।"

इस दौरान वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी उपस्थित थे। सिन्हा ने कहा, "माइक्रोसॉफ्ट देश के विकास का एक मंच है।"
Advertisement

नडेला की ओर देखकर मंत्री ने कहा, "जिस तरह का नवाचार आपने सिएटल, न्यूयार्क, लंदन और अन्य जगहों पर किया है, वह हजारीबाग के झंडा चौक में कारगर नहीं होगा। हमें भारत के लिए भारत में नवाचार करने की जरूरत है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Internet, Microsoft, PC Laptops, Satya Nadella, Tech for Good
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.