Microsoft के चीफ Satya Nadella ने बनाया क्रिकेट ऐप, विराट कोहली को चुना बेस्ट कैप्टन

माइक्रोसॉफ्ट के CEO, सत्या नडेला ने एक Deep Research AI से जुड़े ऐप को डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स की एक टीम को चुनने के लिए किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय मूल के नडेला को क्रिकेट काफी पसंद है
  • इस क्रिकेट ऐप की कोडिंग के साथ ही डिजाइन भी नडेला ने बनाया है
  • भारत में माइक्रोसॉफ्ट की AI में 17.5 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना है

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ नडेला ने मीटिंग की थी

इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO), Satya Nadella ने अपना एक क्रिकेट ऐप डिवेलप किया है। भारतीय मूल के नडेला को क्रिकेट काफी पसंद है। उन्होंने इस क्रिकेट ऐप की कोडिंग के साथ ही डिजाइन भी खुद बनाया है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टी के दौरान नडेला ने एक Deep Research AI से जुड़े ऐप को डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल भारतीय टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स की एक टीम को चुनने के लिए किया है। भारत के दौरे पर आए नडेला ने कहा, 'इस ऐप में डिबेट, सहमति वाले एरिया और रीजनिंग चेन्स जैसे एलिमेंट्स हैं। मैं Copilot टीम में एक जॉब लेना चाहता हूं।' नडेला ने लीडरशिप और टीम वर्क जैसे स्किल्स को सिखाने का श्रेय क्रिकेट को दिया है। अमेरिका में एक प्रोफेशनल T20 क्रिकेट टीम, Seattle Orcas के वह को-ओनर भी हैं। 

Advertisement

बेंगलुरु में माइक्रोसॉफ्ट के एक इवेंट के दौरान नडेला ने दिखाया कि कैसे उनका ऐप प्रत्येक फैसले को लेकर रिसर्च करता है और इसकी शुरुआत बेस्ट कैप्टन को चुनने से हुई है। उन्होंने कहा कि बेस्ट कैप्टन के लिए Virat Kohli और Mahendra Singh Dhoni के बीच कड़ा मुकाबला था और इसमें कोहली आगे रहे हैं। भारत में माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स में 17.5 अरब डॉलर (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ नडेला ने मीटिंग की थी। 

भारत में कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, AI से जुड़े स्किल्स को बढ़ाने की है। नडेला ने बताया था, "देश की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने AI के सेक्टर में 17.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह एशिया में हमारा सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट है।" यह इनवेस्टमेंट चार वर्षों में किया जाएगा। इस वर्ष की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट ने बताया था कि वह अगले पांच वर्षों में देश में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास 22,000 से अधिक वर्कर्स हैं। कंपनी के गुरूग्राम, नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कुछ अन्य शहरों में ऑफिस हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.