• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका

इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका

आज के समय में डिजिटल भुगतान बहुत आम हो गया है, चाहें शहर हो या गांव हर जगह डिजिटल पेमेंट आसानी से हो सकती है।

इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका

Photo Credit: Unsplash/Priscilla Du Preez 🇨🇦

डिजिटल पेमेंट का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

ख़ास बातें
  • इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (IVR) उपयोग करके UPI पेमेंट हो सकती है।
  • फीचर फोन पर ऐप के जरिए यूपीआई पेमेंट की जा सकती है।
  • आज के समय में डिजिटल भुगतान बहुत आम हो गया है।
विज्ञापन

आज के समय में डिजिटल भुगतान बहुत आम हो गया है, चाहें शहर हो या गांव हर जगह डिजिटल पेमेंट आसानी से हो सकती है। हालांकि, इंटरनेट और स्मार्टफोन होना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके बिना भी काम चल सकता है। जी हां ऐसी स्थिति में भी यूपीआई का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर और प्राप्त किया जा सकता है। डायल कोड और वॉइस कॉल जैसे फीचर्स का उपयोग करके आपको सीधे आपके बैंक अकाउंट से लिंक करता है और पैसे का लेनदेन किया जा सकता है। इन तरीकों से मोबाइल डाटा का उपयोग किए बिना यूपीआई काम कर सकता है, जिससे पैसे भेज भी जा सकते हैं और प्राप्त भी किए जा सकते हैं। यहां हम आपको इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ही यूपीआई भुगतान के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (IVR) उपयोग करके:

सबसे पहले अपने फोन में जाना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपने बैंक के IVR नंबर पर डायल करना है।
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन करना है।
मीनू खुलने पर मनी ट्रांसफर ऑप्शन पर प्रेस करना है।
जिसे आप पैसे भेज रहे हैं, उसका मोबाइल नंबर या यूपीआई आईडी दर्ज करनी है।
अमाउंट दर्ज करना है। आप इसे टाइप कर सकते हैं या बोल सकते हैं।
पेमेंट की पुष्टि करने के लिए अपना 4 या 6 डिजिट का यूपीआई पिन दर्ज करना है।

फीचर फोन पर ऐप के जरिए:

आज के समय में आने वाले फीचर फोन में पहले से ही एक लाइट UPI ऐप इंस्टॉल आता है जो कि बिना डाटा कनेक्शन के भी काम करता है।
अपने फीचर फोन पर यूपीआई लाइट ऐप खोलना है।
सेंड मनी ऑर पे ऑप्शन खोजना है और उसका चयन करना है।
रिसिवर का फोन नंबर या यूपीआई आईडी दर्ज करनी है।
अब वो अमाउंट दर्ज करना है जो कि आप भेजना चाहते हैं।
अब अपना यूपीआई पिन दर्ज करना है।
पेमेंट होने पर आपकी स्क्रीन पर एक कंफर्मेशन मैसेज नजर आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI Payment, UPI, How to, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »