• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रट लें ये मोबाइल नंबर 8617321715 और 9622262167, कॉल आए तो फौरन करें ब्‍लॉक, जानें पूरा मामला

रट लें ये मोबाइल नंबर- 8617321715 और 9622262167, कॉल आए तो फौरन करें ब्‍लॉक, जानें पूरा मामला

स्‍टूडेंट्स से सोशल मीडिया ग्रुप्‍स में शामिल होने और संवेदनशील जानकारी शेयर करने के लिए कहा जा रहा है।

रट लें ये मोबाइल नंबर- 8617321715 और 9622262167, कॉल आए तो फौरन करें ब्‍लॉक, जानें पूरा मामला

कॉल या मैसेज करने वाला शख्‍स खुद को स्‍कूल टीचर बताता है और स्‍टूडेंट्स से नए क्‍लास ग्रुप जॉइन करने को कहता है।

ख़ास बातें
  • पाकिस्‍तानी एजेंसियों के निशाने पर भारतीय स्‍टूडेंट्स
  • कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए बनाया जा रहा निशाना
  • ग्रुप में शामिल होने को कहा जा रहा, मांगी जा रही जानकारियां
विज्ञापन
पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब उसने भारत के आर्मी स्‍कूलों के स्‍टूडेंट्स और टीचर्स को टारगेट किया है। रिपोर्टों के अनुसार, देशभर के आर्मी स्‍कूलों में पढ़ने वाले कई स्‍टूडेंट्स को कथि‍त तौर पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (पीआईओ) से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज मिल रहे हैं। बताया जाता है कि स्‍टूडेंट्स से सोशल मीडिया ग्रुप्‍स में शामिल होने और संवेदनशील जानकारी शेयर करने के लिए कहा जा रहा है। जिन नंबरों से स्‍टूडेंट्स को कॉल आ रही हैं, उनसे अलर्ट रहने की जरूरत है। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कॉल या मैसेज करने वाला शख्‍स खुद को स्‍कूल टीचर बताता है और स्‍टूडेंट्स से नए क्‍लास ग्रुप जॉइन करने को कहता है। स्‍टूडेंट्स का भरोसा जीतने के लिए उन्‍हें उनके जानकार का ही रेफरेंस दिया जाता है। 

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले लोगों की ओर से स्‍टूडेंट्स को दो मोबाइल नंबरों से फोन और वॉट्सऐप मैसेज आ रहे हैं। ये लोग अपने आप को स्कूल टीचर बताकर छात्रों से नए क्‍लास ग्रुप में जुड़ने के लिए कहते हैं और उन्हें ‘वन टाइम पासवर्ड' (ओटीपी) भेजते हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर नाेएडा तक के आर्मी स्‍कूलों में पढ़ने वाले स्‍टूडेंट्स को ऐसी कॉल और मैसेज आ रहे हैं। जिन दो नंबरों से कॉल आने का पता चला है, वो हैं- 8617321715 और 9622262167. इन नंबरों से स्‍टूडेंट्स को सावधान रहने के लिए कहा गया है। अगर आपके फोन में भी इन नंबरों से कॉल या मैसेज आते हैं, तो इग्‍नोर करें। नंबर ब्‍लॉक कर दें। 

आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपलों द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि ग्रुप में शामिल होने के बाद स्‍टूडेंट्स से संवेदनशील जानकारी मांगी जा रही है जैसे- पैरंट्स की जॉब, स्‍कूल का टाइमटेबल, टीचर्स के नाम और वर्दी से जुड़ीं डिटेल्‍स। एडवाइजरी में कहा गया है कि मैसेज व कॉल अन्‍य नंबरों से भी आ सकती हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »