सायबर फ्रॉड में मेडिकल का स्टूडेंट गिरफ्तार, चीन के नागरिकों को क्रिप्टो में भेजता था रकम 

इस मामले में सायबर फ्रॉड की रकम क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के एक एकाउंट के जरिए चीन के गैंग के क्रिप्टो वॉलेट में भेजी जाती थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • यह आरोपी महाराष्ट्र में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS का स्टूडेंट है
  • डिजिटल अरेस्ट से फ्रॉड के एक मामले में यह शामिल था
  • इसने फ्रॉड की रकम को क्रिप्टो में कन्वर्ट कर चीन के गैंग को भेजा था

वह सायबर फ्रॉड के लिए एक गैंग को बैंक एकाउंट्स उपलब्ध कराता था

पिछले कुछ वर्षों में सायबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस तरह के एक मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल के एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। इस स्टूडेंट ने सायबर फ्रॉड से मिली लगभग आठ लाख रुपये की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन के एक गैंग के लोगों को भेजा था। 

इस बारे में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्रम विश्नोई को इंदौर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सुरागों पर गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला विश्नोई महाराष्ट्र में अलीबाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में MBBS का थर्ड-ईयर का स्टूडेंट है। विश्नोई से पूछताछ में पता चला कि वह सायबर फ्रॉड के लिए एक गैंग को बैंक एकाउंट्स उपलब्ध कराता था। वह मैसेजिंग ऐप Telegram के जरिए चीन के युवाओं के एक गैंग से जुड़ा था। त्रिपाठी ने बताया, 'हमें पता चला है कि विश्नोई सायबर फ्रॉड से मिली रकम को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर चीन के गैंग को भेजता था। देश में सायबर अपराधों में चीन के गैंग के शामिल होने की हम विस्तृत जांच कर रहे हैं।' 
Advertisement

इस मामले में सायबर फ्रॉड की रकम क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के एक एकाउंट के जरिए चीन के गैंग के क्रिप्टो वॉलेट में भेजी जाती थी। इस बारे में इंदौर पुलिस अधिक जानकारी के लिए Binance से भी संपर्क कर रही है। हाल ही में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) का Fiewin गेमिंग स्कैम पकड़ा था। अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने दावा किया था कि उसकी इंटेलिजेंस डिविजन ने इस गेमिंग स्कैम का खुलासा करने में काफी मदद की थी। ED ने Fiewin गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी संदिग्थ ट्रांजैक्शंस पकड़ने के बाद इसे फ्रॉड करार दिया था। 

Binance ने एक स्टेटमेंट में बताया था कि वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी से देश के तेजी से उभरते क्रिप्टो सेगमेंट में उसका योगदान बढ़ सकता है। ED ने अपनी जांच में कहा था कि Fiewin एक वैध ऐप की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की पेशकश कर रहा है और यूजर्स के साथ कथित तौर पर फ्रॉड किया जा रहा है। Fiewin मिनी गेम्स की आड़ में यूजर्स को जल्द रिटर्न का वादा कर रहा है और यूजर्स का बैलेंस अधिक होने पर यह ऐप उन्हें फंड विड्रॉ नहीं करने देता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.