MAXHUB ने लॉन्‍च किए 65, 75 और 86 इंच के फ्लैट पैनल, आसान होगा पढ़ना-लिखना!

आसान भाषा में कहें तो ये स्‍कूल और कॉलेज क्‍लासरूम्‍स में इस्‍तेमाल होने वाले डिजिटल ‘ब्‍लैक बोर्ड’ हैं।

MAXHUB ने लॉन्‍च किए 65, 75 और 86 इंच के फ्लैट पैनल, आसान होगा पढ़ना-लिखना!

दावा है कि इनके जरिए लर्निंग एनवायरनमेंट को बेहतर बनाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • MAXHUB ने नए इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल लॉन्‍च किए
  • 65 से 86 इंच स्‍क्रीन साइज में किया गया पेश
  • 1 से डेढ़ लाख रुपये के बीच है इनकी कीमत
विज्ञापन
MAXHUB नाम की कंपनी ने MAXHUB E सीरीज के तहत इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल (IFP) को लॉन्‍च किया है। आसान भाषा में कहें तो ये स्‍कूल और कॉलेज क्‍लासरूम्‍स में इस्‍तेमाल होने वाले डिजिटल ‘ब्‍लैक बोर्ड' हैं। कंपनी का कहना है कि यह एक क्रांतिकारी टूल है, जिसे स्‍टूडेंट्स और एजुकेटर्स के लिए तैयार किया गया है। MAXHUB E सीरीज पैनल्‍स को 65, 75 और 86 इंच स्‍क्रीन साइज में लाया गया है। दावा है कि इनके जरिए लर्निंग एनवायरनमेंट को बेहतर बनाया जा सकता है। 
 

MAXHUB E Series Price in India 

MAXHUB E Series IFP को 65, 75 और 86 इंच स्‍क्रीन साइज में लिया जा सकता है। इनकी कीमत 1.20 लाख से 1.45 लाख के बीच है। 
 

MAXHUB E Series Specifications 

MAXHUB E सीरीज को विशेषरूप से एजुकेशनल एक्टिविटीज के लिए तैयार किया गया है। ये स्लिम IFP हैं, जिनके बेजल भी काफी पतले हैं। दावा है कि इन्‍हें इस तरह से तैयार किया गया है कि स्‍टूडेंट्स पैनल पर पढ़ाए जा रहे कंटेंट पर फोकस कर पाएं। 

क्रिस्टल-क्लियर 4K रेजॉलूशन और अल्ट्रा-रेस्पॉन्सिव टच खूबी है MAXHUB E सीरीज की। दावा है कि ये पैनल हरेक इमेज और वीडियो को शानदार  तरीके से दिखाते हैं, जिससे टीचर्स के लिए स्‍टूडेंट्स को समझाना आसान हो जाता है। 

MAXHUB E सीरीज पैनल्‍स में तमाम कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस दिए गए हैं। इनमें HDMI पोर्ट के अलावा यूएसबी पोर्ट भी मिलता है। पोर्ट्स की मदद से बाकी क्‍लासरूम डिवाइसेज और अन्‍य चीजों को पैनल से कनेक्‍ट किया जा सकता है। कंपनी ने इनकी उपलब्‍धता पर अभी कोई इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  2. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  3. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  5. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  6. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  8. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  9. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »