• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • घर में रखें 'नो गैजेट जोन', प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्टूडेंट्स को सलाह

घर में रखें 'नो गैजेट जोन', प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्टूडेंट्स को सलाह

मोदी ने कहा कि घरों में एक 'नो गैजेट जोन' बनाया जाना चाहिए जिससे टेक्नोलॉजी के हस्तक्षेप के बिना परिवार में अच्छा समय बिताया जा सके

घर में रखें 'नो गैजेट जोन', प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्टूडेंट्स को सलाह

मोदी का कहना था कि 'परीक्षा पे चर्चा' उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है

ख़ास बातें
  • परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मोदी ने छात्रों को प्रेशर से बचने को कहा
  • उनका कहना था कि उपयुक्त नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण है
  • इस कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशन मिनिस्ट्री करती है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टूडेंट्स से संतुलित जीवनशैली अपनाने और बेहतर प्रतिस्पर्धी प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि घरों में एक 'नो गैजेट जोन' बनाया जाना चाहिए जिससे टेक्नोलॉजी के हस्तक्षेप के बिना परिवार में अच्छा समय बिताया जा सके। उनका कहना था कि गैजेट्स को रिचार्ज करने के साथ ही शरीर को भी रिचार्ज करना महत्वपूर्ण होता है। 

मोदी ने वार्षिक 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन्स के लिए चार्जिंग और व्यक्तियों के लिए उपयुक्त नींद के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था, "अगर आपके मोबाइल को चार्जिंग की जरूरत है, तो क्या आपको भी अपने शरीर को चार्ज्ड नहीं रखना चाहिए? इसके लिए उपयुक्त नींद लेना बहुत महत्वपूर्ण है। घर के अंदर 'नो गैजेट जोन' होना चाहिए। जब आप अपने परिवार के साथ हों और डाइनिंग टेबल पर बैठे हों तो कम्युनिकेट करने के लिए फोन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।" 

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स पर तीन प्रकार का प्रेशर होता है - साथियों से, अभिभावकों की ओर से और खुद से बनाया गया प्रेशर। मोदी का कहना था, "कई बार बच्चे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण खुद पर प्रेशर लेते हैं। मेरा सुझाव है कि आपको तैयारी के दौरान छोटे लक्ष्य तय करने चाहिए और इसके बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहिए। इस प्रकार से आप परीक्षाओं के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।" उन्होंने स्टूडेंट्स को देश के भविष्य को आकार देने वाला बताया। मोदी का कहना था कि 'परीक्षा पे चर्चा' उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है। 

परीक्षाओं से पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के सातवें संस्करण में मोदी ने कहा कि स्टूडेंट्स पहले से अधिक इनोवेटिव हो गए हैं। एजुकेशन मिनिस्ट्री की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, अभिभावकों और शिक्षकों को जोड़ा जाता है। मोदी का टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी जोर रहा है। हाल ही में मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए काफी सुविधाएं दी हैं। उनका कहना था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जोरदार ग्रोथ होगी। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार हो रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  7. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »