Students

Students - ख़बरें

  • Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
    Primebook 3 Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की Laptop Series के तहत सितंबर में पेश किया था। इसमें MediaTek Genio 720 Processor के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS Storage मिलती है। लैपटॉप में 15.6-inch Full HD IPS Display और 60.3Wh Battery दी गई है, जिसे कंपनी 12 घंटे तक चलने का दावा करती है। इसमें PrimeOS के साथ चुनिंदा Linux Apps, Linux Terminal, PrimeOffice और AI से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • स्टूडेंट हैं तो फोन में जरूर रखें ये 10 Free Apps, पढ़ाई से लेकर एग्जाम तक आएंगे काम
    स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई को आसान बनाने के लिए भी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए कई ऐसे फ्री ऐप्स मौजूद हैं जो नोट्स बनाने, मैथ्स के सवाल समझने, पढ़ाई का टाइमटेबल तैयार करने, कॉन्सेप्ट सीखने और एग्जाम की तैयारी में मदद कर सकते हैं। Google Gemini से सवाल और स्टडी मटेरियल समझने से लेकर Khan Academy से कॉन्सेप्ट सीखने और Photomath से मैथ्स के सवालों का तरीका समझने तक कई विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा Adobe Scan, Google Keep, Notion, Forest, NTA Abhyas और Quizlet जैसे ऐप्स भी अलग-अलग जरूरतों में काम आ सकते हैं।
  • 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
    Adobe ने भारत के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए Adobe Express for Education का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की है। इस पहल से करीब 78 लाख छात्रों और शिक्षकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। शुरुआत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, बिहार, असम और गोवा से की गई है। छात्रों को Adobe Express के जरिए पोस्टर, वीडियो, प्रेजेंटेशन और दूसरे डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा Adobe Digital Academy के जरिए AI और डिजिटल क्रिएटिविटी से जुड़े सीखने के संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षकों को भी इन टूल्स को पढ़ाई में इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख नए टैबलेट खरीदने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एजुकेशन, ITI और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े पात्र छात्रों और युवाओं को इन टैबलेट का फायदा मिल सकता है। सरकार का मकसद युवाओं को पढ़ाई, ऑनलाइन ट्रेनिंग, रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े डिजिटल संसाधनों तक पहुंच देना है। मंजूरी के बाद अब टैबलेट की खरीद और फिर वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
    Google AI Plus सब्सक्रिप्शन कंपनी ने मुफ्त में देने का गजब ऑफर निकाला है। Google AI Plus का स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है। Google One Plans पेज पर जाकर स्टूडेंट इस ऑफर के लिए दावा कर सकते हैं।
  • रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
    चीन के 14 वर्षीय छात्र Jia Mingxuan ने एक नई सिंचाई तकनीक विकसित की है, जिसे जर्मनी के iENA इनोवेशन फेयर में गोल्ड मेडल मिला। यह सिस्टम हवा में मौजूद नमी को संघनित (Condense) करके पानी की बूंदों में बदलता है और उन्हें सीधे पेड़ों की जड़ों तक पहुंचाता है। इसमें किसी पाइपलाइन, पंप या बाहरी जल स्रोत की जरूरत नहीं होती। तकनीक का उद्देश्य रेगिस्तान और सूखे इलाकों में नए लगाए गए पौधों को जीवित रखने में मदद करना है। हालांकि, इसकी व्यावसायिक क्षमता और प्रदर्शन से जुड़ा विस्तृत वैज्ञानिक डेटा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
  • Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
    Vivo India ने अपने नेशनल इनोवेशन प्रोग्राम Vivo Ignite 2026 में अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी दर्ज होने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, इस साल 38,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 12,000 से ज्यादा स्कूलों, 705 जिलों तथा 4,500 से अधिक शहरों से एंट्री मिलीं। छात्रों ने 6,100 से ज्यादा यूनिक प्रोजेक्ट आइडिया जमा किए, जिनमें Technology, Agriculture & Climate Change सबसे लोकप्रिय थीम रही। अब चयनित प्रतिभागियों को एक्सपर्ट मेंटरशिप मिलेगी और अक्टूबर 2026 में नई दिल्ली में नेशनल फिनाले आयोजित किया जाएगा।
  • CJP Protest में AI से हो रही चहरों की पहचान? दिल्ली पुलिस का वीडियो वायरल
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच AI आधारित Facial Recognition System चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसके बाद Aadhaar डेटाबेस को लेकर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, वीडियो में कहीं भी Aadhaar का जिक्र नहीं है और न ही दिल्ली पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिस्टम CCTV फुटेज का विश्लेषण कर चेहरों का मिलान पुलिस के आपराधिक रिकॉर्ड वाले डेटाबेस से करता है, ताकि संदिग्ध या वांछित लोगों की पहचान की जा सके।
  • स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
    Samsung ने भारत में अपना Back to School कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके तहत Samsung Student+ Programme के जरिए छात्रों को Galaxy AI डिवाइस पर 10% तक का स्टूडेंट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, No-Cost EMI और अपग्रेड बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऑफर Galaxy S26 Series, Galaxy Book6 Pro, Galaxy Tab S11 Ultra, Smart Monitor M8, Galaxy Watch8 और Galaxy Buds4 Series समेत कई प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, नोट्स और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Galaxy AI फीचर्स के साथ आते हैं।
  • फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
    Apple ने भारत और कई अन्य देशों में Apple Music सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती म्यूजिक लाइसेंसिंग लागत को बताया है। भारत में अब Individual Plan 139 रुपये, Family Plan 229 रुपये और Student Plan 69 रुपये प्रति माह का हो गया है। वहीं Apple One की शुरुआती कीमत 195 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। यह वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2022 के बाद Apple Music का पहला प्राइस हाइक है, जबकि भारत में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लान्स महंगे किए हैं।
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • Vivo Ignite 2026: स्टूडेंट्स के लिए ₹40 लाख प्राइज पूल! यहां जानें रजिस्ट्रेशन और एलिजिबिलिटी डिटेल्स
    Vivo India ने vivo Ignite: Technology and Innovation Initiative का चौथा एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह प्रोग्राम कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए है, जिसमें वे टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं। कंपनी के मुताबिक स्टूडेंट्स अकेले या टीम में हिस्सा ले सकते हैं और अपने प्रोटोटाइप सबमिट कर सकते हैं। इस साल Aspirational Districts के छात्रों को स्पेशल वेटेज और Achiever 30 जैसे नए स्टेज जोड़े गए हैं। साथ ही टीचर्स के लिए 50,000 रुपये का ग्रांट भी रखा गया है। फाइनल 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा, जहां 40 लाख रुपये तक के रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
    Meta और YouTube पर जुर्माना लगा है। वाशिंगटन में जूरी ने एक केस का फैसला सुनाते हुए दोनों प्लेटफॉर्म्स को जुर्माना देने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया कंपनी को लेकर फैसले में कहा गया है कि मेटा ने अपने लत लगाने वाले डिजाइन के चलते युवा यूजर्स को हानि पहुंचाई है।
  • भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
    राज्य में शिक्षण संस्थानों में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए इस तरह के नियम को लागू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही कर्नाटक इस रोक के विभिन्न पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। इनमें इस उपाय के पालन की निगरानी का तरीका, इसे लागू करने के जरिए और एकेडेमिक उद्देश्यों के लिए छूट देना शामिल हैं।

Students - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »