Mahindra Thar LX डीजल वेरिएंट हुआ इतने हजार रुपये महंगा! जानें नई कीमत

इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है।

Mahindra Thar LX डीजल वेरिएंट हुआ इतने हजार रुपये महंगा! जानें नई कीमत

Mahindra Thar का RWD मॉडल जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है।
  • यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है।
  • Mahindra ने इसके Thar LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Mahindra Thar का RWD मॉडल जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। मॉडल में यह तीन वेरिएंट पेश करती है जिसमें AX डीजल, LX डीजल और LX पेट्रोल शामिल है। अब कंपनी ने इसके LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। AX RWD वेरिएंट 9.99 लाख रुपये में आता है। इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, इसका LX पेट्रोल मॉडल 13.49 लाख रुपये में आता है। इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया है। LX डीजल की कीमत में कंपनी ने 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है। 
 

Mahindra Thar LX डीजल वेरिएंट की नई कीमत

Mahindra ने इसके Thar LX डीजल वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है। यह वेरिएंट अब 50 हजार रुपये से महंगा हो गया है। यानि अगर आप महिंद्रा का यह मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी नई कीमत जान लेनी चाहिए। लॉन्च के समय कंपनी ने इस मॉडल को 10.99 लाख रुपये में पेश किया था। अब इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको 11.49 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 
 

Mahindra Thar 2WD का डिजाइन

डिजाइन और लुक की बात करें Mahindra Thar 2WD में ब्लैजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट जैसे दो कलर मिलते हैं। ये कलर पहले उपलब्ध ऑप्शन के अलावा हैं जिनमें रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एक्वा मरीन शामिल हैं। 4x4 बैजिंग के अलावा बाकी लुक पहले जैसा ही लगता है।
 

Mahindra Thar 2WD का इंजन, पावर

इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है। Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। हालांकि पेट्रोल वेरिएंट में पहले जैसा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 150bhp और 320Nm का टार्क पैदा करता है। यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है। वेरिएंट में अब एक एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है। यह ऑफ-रोडिंग लर्वस के लिए बेस्ट है, जिनसे उन्हें नया अनुभव मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »