Mahindra XUV400 खरीदें या Tata Nexon EV? अगर जान लेंगे ये अंतर तो नहीं होगा नुकसान

कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Prime की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है। वहीं Mahindra XUV400 की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है।

Mahindra XUV400 खरीदें या Tata Nexon EV? अगर जान लेंगे ये अंतर तो नहीं होगा नुकसान

Photo Credit: Mahindra/Tata

Mahindra XUV400 सिंगल चार्ज में 456km की रेंज प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • Mahindra XUV400 456km की रेंज प्रदान करती है।
  • Mahindra XUV400 की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है।
  • Tata Nexon EV Prime की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Mahindra ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 को पेश किया है। भारत में इस ई-एसयूवी का सीधे तौर पर मुकाबला Tata Nexon EV से होने वाला है, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार मार्केट में Tata Nexon EV ही राज कर रही है। अपनी कीमत और रेंज की बदौलत यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय ग्राहकों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। अब दूसरी भारतीय भरोसेमंद कंपनी Mahindra अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी से कितना मुकाबला करेगी यह जानकारी जल्द ही पता चल पाएगी। यहां पर हम आपको इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बीच पावर और स्पेसिफिकेशंस में तुलना करके बता रहे हैं।
 

Mahindra XUV400 के स्पेसिफिकेशंस



पावर और स्पेसिफिकेशंस के मामले में Mahindra XUV400 EV में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 150hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन में आती है। यह ईवी सिर्फ 8.3 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी तक है। रेंज की बात करें तो 34.5kWh बैटरी पैक के साथ 375km की रेंज प्रदान करती है। वहीं 39.4kWh बैटरी पैक के साथ 456km की रेंज प्रदान करती है। 50kW डीसी फास्ट चार्जर के जरिए इसे 50 मिनट के अंदर 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी को 7.2kW का इस्तेमाल करके 6 घंटे और 30 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
 

Mahindra XUV400 की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो Mahindra XUV400 की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। इस ई-एसयूवी को 21 हजार रुपये में ऑनलाइन या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है।
 

Tata Nexon EV के स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी दी गई है। इसमें Ziptron टेक्नोलॉजी दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 141HP की पावर और 250NM का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें  EV Max सिंगल चार्ज में ARAI क्लेम के मुताबिक 453 किमी तक चलती है। वहीं Nexon EV Prime में 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी है। इलेक्ट्रिक मोटर 129PS और 245 NM का टार्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो Nexon EV की अधिकतम 312 किमी रेंज है। यह सिर्फ 56 मिनट में फास्ट चार्जर के जरिए 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 

Tata Nexon EV की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Prime की एक्स शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है। वहीं EV Max की एक्स शोरूम कीममत 16.49 लाख रुपये है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  2. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  3. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  5. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  6. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  7. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  8. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  9. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
  10. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »