महिंद्रा ने लॉन्च की सस्ती Mahindra Thar 2WD, मात्र 9.99 लाख रुपये है कीमत, जानें सबकुछ

Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है।

महिंद्रा ने लॉन्च की सस्ती Mahindra Thar 2WD, मात्र 9.99 लाख रुपये है कीमत, जानें सबकुछ
ख़ास बातें
  • Mahindra ने भारतीय बाजार में 2WD वाली नई महिंद्रा थार एसयूवी लॉन्च की है।
  • Mahindra Thar के 2WD AX (O) डीजल MT हार्ड टॉप की कीमत 9.99 रुपये है।
  • Mahindra Thar में नया डीजल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए साल की शुरुआत में तोहफा दिया है। जी हां जो ग्राहक सस्ते दामों में थार का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए अब सस्ते दामों में थार को पेश कर दिया है। Mahindra ने भारतीय बाजार में 2WD वाली नई महिंद्रा थार एसयूवी लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। नया एंट्री लेवल वर्जन तीन वेरिएंट में आया है। इसके साथ ही साथ यह दो नए कलर ऑप्शन में भी है। महिंद्रा ने इसमें नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन पेश किया है। आपको बता दें कि इस एसयूवी की यह शुरुआती कीमत सिर्फ शुरुआती 10 हजार बुकिंग्स के लिए ही है और इसकी डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

Mahindra Thar 2WD की कीमत और वेरिएंट्स:
Mahindra Thar के 2WD AX (O) डीजल MT हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है।
Thar के 2WD LX डीजल MT हार्ड टॉप की कीमत 10.99 लाख रुपये है।
Thar के 2WD LX पेट्रोल एटी हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये है।

Mahindra Thar 2WD का डिजाइन और लुक:
डिजाइन और लुक की बात करें Mahindra Thar 2WD में ब्लैजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट जैसे दो कलर मिलेंगे। ये कलर पहले उपलब्ध ऑप्शन के अलावा हैं जिनमें रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एक्वा मरीन शामिल हैं। 4x4 बैजिंग के अलावा बाकी लुक पहले जैसा ही लगता है।

Mahindra Thar का इंजन और पावर:
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है। Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। हालांकि पेट्रोल वेरिएंट में पहले जैसा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 150bhp और 320Nm का टार्क पैदा करता है। यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है। महिंद्रा थार के 4WD वेरिएंट में अब एक एडवांस  इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है। यह ऑफ-रोडिंग लर्वस के लिए बेस्ट है, जिनसे उन्हें नया अनुभव मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  4. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  5. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  6. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  7. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  8. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  9. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  10. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »