Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, 1,500 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ हुई शुरुआत

इसके लिए बुकिंग्स 15 मई को शुरू हुई थी। कंपनी को एक घंटे के अंदर ही 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी

Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, 1,500 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ हुई शुरुआत

इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे

ख़ास बातें
  • इसके लिए बुकिंग्स 15 मई को शुरू हुई थी
  • इसका शुरुआती प्रइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने हाल ही में सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। इसकी डिलीवरी 26 मई को शुरू हुई है। कंपनी ने पहले दिन XUV 3XO की 1,500 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी कस्टमर्स को दी है। इसके लिए बुकिंग्स 15 मई को शुरू हुई थी। कंपनी को एक घंटे के अंदर ही 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। 

XUV 3XO को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्रइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल और टॉप-एंड वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू नहीं की गई है। हाल ही में महिंद्रा ने बताया था कि इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली रही है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। 

इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें सभी सीट्स के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर हैं। SUV सेगमेंट में महिंद्रा Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV की बिक्री करती है। 

कंपनी की Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। कंपनी को इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। यह SUV 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन के विकल्प में है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »