• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mahindra की Bolero SUV को जोरदार रिस्पॉन्स, एक वर्ष में बिक्री 1 लाख  से ज्यादा यूनिट्स

Mahindra की Bolero SUV को जोरदार रिस्पॉन्स, एक वर्ष में बिक्री 1 लाख  से ज्यादा यूनिट्स

Bolero Neo SUV को विशेषतौर पर युवा कस्टमर्स के लिए पेश किया गया था। इसमें प्रति दिन के इस्तेमाल वाले कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ mHAWK100 इंजन है जो अधिक पावर और टॉर्क देता है

Mahindra की Bolero SUV को जोरदार रिस्पॉन्स, एक वर्ष में बिक्री 1 लाख  से ज्यादा यूनिट्स

यह शहर के साथ ही हाइवे पर भी ड्राइव के लिए एक अच्छा विकल्प है

ख़ास बातें
  • Bolero Neo SUV को विशेषतौर पर युवा कस्टमर्स के लिए पेश किया गया था
  • इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था
  • इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra and Mahindra की Bolero SUV की बिक्री पिछले वित्त वर्ष में एक लाख यूनिट्स से अधिक की रही। कंपनी ने बताया कि इसके पीछे लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च की गई Bolero Neo SUV की सफलता का बड़ा योगदान है। लगभग 22 वर्ष पहले लॉन्च की गई Bolero की 14 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। 

Bolero Neo SUV को विशेषतौर पर युवा कस्टमर्स के लिए पेश किया गया था। इसमें प्रति दिन के इस्तेमाल वाले कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ mHAWK100 इंजन है जो अधिक पावर और टॉर्क देता है। यह शहर के साथ ही हाइवे पर भी ड्राइव के लिए एक अच्छा विकल्प है। Bolero Neo के अलावा इसका क्लासिक वेरिएंट भी कस्टमर्स को पसंद आ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसकी बिक्री 28 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इसमें सात लोगों की सिटिंग कैपेसिटी है। Mahindra and Mahindra के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव सेक्टर), Veejay Nakra ने बताया, "Bolero की 14 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ यह केवल एक SUV से अधिक है। यह अर्द्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है।" Bolero SUV का बहुत से सरकारी विभागों में भी इस्तेमाल होता है। 

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV XUV400 को लॉन्च किया था। इसे भी कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Mahindra XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। इसे चार दिनों के अंदर ही 10,000 बुकिंग मिल गई थी। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया गया है। 

कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, range, SUV, Market, Electric vehicles, Design, Engine, Sales, Booking
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »