• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑनलाइन जुए में पहले जीते 5 करोड़, फिर लगी 58 करोड़ की चपत! नागपुर के बिजनेसमैन से ठगी

ऑनलाइन जुए में पहले जीते 5 करोड़, फिर लगी 58 करोड़ की चपत! नागपुर के बिजनेसमैन से ठगी

शुरुआत में व्यापारी जुए में जीतने लगा, लेकिन 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद उसने जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा दिए।

ऑनलाइन जुए में पहले जीते 5 करोड़, फिर लगी 58 करोड़ की चपत! नागपुर के बिजनेसमैन से ठगी

शुरुआत में व्यापारी जुए में जीतने लगा, लेकिन 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद उसने जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा दिए।

ख़ास बातें
  • व्यापारी ने पहले जुए में 5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती।
  • बिजनेसमैन ने 58 करोड़ रुपये ऑनलाइन जुए की बाजी में गंवा दिए।
  • व्यापारी को WhatsApp पर भेजा गया था लिंक।
विज्ञापन
एक बिजनेमैन को ऑनलाइन बाजी लगाना इतना महंगा पड़ गया जिसके बारे में सुनकर हर कोई चौंक जाए। नागपुर के व्यापारी ने पहले जुए में 5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती। लेकिन यह मछ्ली के लिए फेंका गया कांटा साबित हुआ। 5 करोड़ जीतने के बाद बिजनेसमैन को 58 करोड़ गंवाने पड़ गए। जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की तो एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश, लेकिन वह पहले ही भाग खड़ा हुआ। 

नागपुर में बिजनेसमैन ने 58 करोड़ रुपये ऑनलाइन जुए की बाजी में गंवा दिए। NDTV के अनुसार, ठगी का शिकार होने के बाद व्यापारी ने अनंत उर्फ सोंटू नवरत्न जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सोंटू का निवास नागपुर से 160 किलोमीटर दूर गोंडा शहर में बताया गया। लेकिन पुलिस की रेड से पहले ही वहां से फरार हो गया और दुबई भाग गया। पुलिस को मौके से 14 करोड़ रुपये, 4 किलो सोने के बिस्कुट मिले। 

प्रथम दृष्टया में जैन ने पीड़ित को ऑनलाइन जुए में हाथ आजमाने के लिए अपने झांसे में ले लिया। शुरुआत में पीड़ित घबरा रहा था लेकिन धीरे धीरे वह आरोपी के झांसे में आता चला गया और उसने जैन के खाते में 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जैन ने व्यापारी को WhatsApp पर एक लिंक भेजा और उस पर जाकर ऑनलाइन गैम्बलिंग अकाउंट खोलने के लिए कहा। बिजनेसमैन को अकाउंट में 8 लाख रुपये दिखाई दिए और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया। 

शुरुआत में व्यापारी जुए में जीतने लगा, लेकिन 5 करोड़ रुपये जीतने के बाद उसने जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा दिए। व्यापारी को ठगी का शक हुआ तो उसने अपना पैसा वापस मांगना चाहा, लेकिन जैन ने मना कर दिया। उसके बाद व्यापारी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। भारतीय दंड संहिता के तहत फ्रॉड का केस दर्ज किया गया। जैन के घर छापेमारी हुई तो पुलिस को 14 करोड़ रुपये कैश और 4 किलो सोने के बिस्कुट वहां से मिले। आरोपी फरार हो चुका था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  10. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »