Whatsapp का बड़ा तोहफा! अब 15 लोगों के साथ शुरू कर सकेंगे ग्रुप कॉल

Whatsapp : वॉट्सऐप से जुड़ा नया बीटा बिल्‍ड वर्जन 2.23.15.14 अब प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है।

Whatsapp का बड़ा तोहफा! अब 15 लोगों के साथ शुरू कर सकेंगे ग्रुप कॉल

यह अपडेट महत्‍वपूर्ण है और लोगों के समय की बचत करता है।

ख़ास बातें
  • बीटा यूजर्स के लिए आया नया फीचर
  • 15 लोगों के साथ शुरू कर पाएंगे ग्रुप कॉल
  • नया बीटा वर्जन प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध
विज्ञापन
इंस्‍टेंट मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। वॉट्सऐप की कोशिश उसके प्‍लेटफॉर्म को लोगों के लिए और सुविधाजनक बनाना है। इसी कड़ी में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया कॉलिंग फीचर लाया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अब वॉट्सऐप पर 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल शुरू की जा सकेगी। पिछले साल वॉट्सऐप ने ऐलान किया था कि ग्रुप कॉल में 32 पार्टिसिपेंट्स हिस्‍सा ले पाएंगे, लेकिन सिर्फ 7 कॉन्‍टैक्‍ट्स के साथ ही ग्रुप कॉल शुरू की जा सकती थी। बाकी कॉन्‍टैक्‍ट्स बाद में ऐड करने पड़ते थे। अब इस लिमिट को बढ़ाया जा रहा है और 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल की शुरुआत हो सकेगी। 

वॉट्सऐप से जुड़े अपडेट्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप से जुड़ा नया बीटा बिल्‍ड वर्जन 2.23.15.14 अब प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है। इसे इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स अब 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि यह अपडेट महत्‍वपूर्ण है और लोगों के समय की बचत करता है। यूजर्स अब ज्‍यादा लोगों के साथ कॉल शुरू कर पाएंगे। अगर किसी को 15 कॉन्‍टैक्‍ट्स के साथ ही ग्रुप करनी है, उसे अलग से कॉन्‍टैक्‍ट ऐड करने की जरूरत नहीं होगी।  

हाल ही में खबर आई थी कि WhatsApp कथित तौर पर कम्युनिटी के सदस्यों के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर शुरू कर रहा है। यह यूजर्स को किसी कम्युनिटी में शामिल होने के दौरान अपने फोन नंबर छिपाने यानी हाइड करने की सुविधा देगा। रिपोर्ट में कहा गया था कि कथित तौर पर "फोन नंबर प्राइवेसी" नाम का फीचर सभी Android और iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसके साथ, यूजर्स कम्युनिटी के अन्य सदस्यों से अपना नाम और फोन नंबर छिपाकर बातचीत में भाग ले सकते हैं और मैसेज पर अपने रिएक्शन दे सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि वह सभी यूजर्स के लिए फोन नंबर प्राइवेसी फीचर को कब लाइव करना चाहता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »