Kia ने पहली छमाही में बेची 1.26 लाख से ज्यादा यूनिट्स, Sonet और Seltos की ज्यादा डिमांड

कंपनी की बिक्री में Sonet की हिस्सेदीरी लगभग 43 प्रतिशत की है। Kia ने बताया है कि देश में बने उसके व्हीकल्स की इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 12,000 यूनिट्स से अधिक है
  • पिछले महीने Kia ने लगभग 21,300 यूनिट्स बेची हैं
  • इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था

पिछले महीने कंपनी ने 3,206 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में देश में 1.26 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी की बिक्री में Sonet की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है। Kia ने बताया है कि देश में बने उसके व्हीकल्स की इंटरनेशनल मार्केट में डिमांड बढ़ी है।  

कंपनी की बिक्री में Seltos की हिस्सेदारी लगभग 32 प्रतिशत और Carens की लगभग 25 प्रतिशत की है। पिछले महीने Kia ने 3,206 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। इस वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 12,000 यूनिट्स से अधिक का है। पिछले महीने  Kia ने लगभग 21,300 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में नौ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। 
Advertisement

देश में कंपनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसका एक्सपोर्ट 2.5 लाख व्हीकल्स से अधिक का हो गया है। कंपनी के एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Kia की फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। Kia के एक्सपोर्ट में Sonet की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत और Carens की सात प्रतिशत की है। यह MPV Carnival और इलेक्ट्रिक व्हीकल EV6 की भी बिक्री करती है। हाल ही में देश में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स की 9.8 लाख से अधिक यूनिट्स बेचने का दावा किया था। इसमें Seltos की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की है। कंपनी की Sonet ने देश में चार लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया है। इसे चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। 

इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था। Sonet को खरीदने वाले कस्टमर्स में से 63 प्रतिशत ने इसके सनरूफ वाले वेरिएंट्स को चुना है। इसके अलावा 63 प्रतिशत ने इसके पेट्रोल इंजन और लगभग 37 प्रतिशत ने इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले वेरिएंट को खरीदा है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इन दोनों कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.