नई Kia Seltos की जोरदार डिमांड, 2 महीने में 50,000 से ज्यादा बुकिंग

इस महीने Kia ने देश में Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है। इसकी कुल डिलीवरी 5,47,000 यूनिट्स हो गई है

नई Kia Seltos की जोरदार डिमांड, 2 महीने में 50,000 से ज्यादा बुकिंग

इसके टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है

ख़ास बातें
  • इस महीने Kia ने देश में Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है
  • इसके लिए प्रति दिन 800 से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं
  • Seltos की डिमांड को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ाया जा रहा है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने बताया है कि उसकी अपग्रेडेड मिड-साइज SUV Seltos की भारत में बुकिंग 50,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इसे दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में इस आंकड़े तक यह सबसे तेजी से पहुंचने वाली कंपनी है। 

इस महीने Kia ने देश में Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है। इसकी कुल डिलीवरी 5,47,000 यूनिट्स हो गई है। कंपनी ने बताया कि इसके लिए प्रति दिन 800 से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। इनमें से 77 प्रतिशत बुकिंग्स Seltos के टॉप-एंड वेरिएंट्स के लिए हैं। इसके अलावा कुल बुकिंग्स में से 47 प्रतिशत एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) वाले वेरिएंट्स के लिए हैं। Kia का कहना है कि 40 प्रतिशत कस्टमर्स ने डीजल इंजन वाली Seltos के लिए बुकिंग कराई है। नई Seltos की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ाया जा रहा है। 

Kia के लिए  Seltos सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। नई Seltos को तीन वेरिएंट्स - Tech Line, GT Line और X Line में उपलब्ध कराया गया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ ही केबिन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जुड़े हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी मिलती है। मिड साइज SUV सेगमेंट में Seltos को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। नई Seltos की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हुई थी। कंपनी को केवल एक दिन में इसके लिए 13,424 बुकिंग्स मिली थी। कंपनी की कुल बिक्री में Seltos की आधे से अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने नई Seltos की जल्द डिलीवरी के लिए 'K-Code' प्रोग्राम की भी घोषणा की थी। 

कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन की ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। इसे नए Pewter Olive कलर में भी उपलब्ध कराया गया है। Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। इसका टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »