Kia के मेड इन इंडिया व्हीकल्स का एक्सपोर्ट 2.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा

कंपनी के एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Kia की फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 22:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • इसकी फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है
  • कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था

पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी कार कंपनियों में से एक Kia ने देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसका एक्सपोर्ट 2.5 लाख व्हीकल्स से अधिक का हो गया है। कंपनी के एक्सपोर्ट में Seltos की लगभग 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Kia की फैक्टरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में है। पिछले कुछ वर्षों में देश में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Kia के एक्सपोर्ट में Sonet की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत और Carens की सात प्रतिशत की है। पिछले महीने कंपनी की देश में सेल्स 3.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 19,500 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 18,766 यूनिट्स की सेल्स की थी। Kia के लिए मई में Sonet सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल था। यह MPV Carnival और इलेक्ट्रिक व्हीकल EV6 की भी बिक्री करती है। देश में Kia के चीफ सेल्स ऑफिसर, Myung-sik Sohn ने 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक के एक्सपोर्ट पर कहा, "क्वालिटी और इनोवेशन के लिए हमारी प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि हासिल की गई है। हमारे मेड इन इंडिया व्हीकल्स की सफलता से क्वालिटी के लिए हमारी प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है। हमारा फोक्स देश के मार्केट पर है। हम इस वर्ष एक्सपोर्ट की रफ्तार भी बरकरार रखने की योजना बना रहे हैं।" 

पिछले महीने कंपनी ने Sonet की 7,433 यूनिट्स बेची हैं। इसके बाद Seltos और Carens की क्रमशः 6,736 और 5,316 यूनिट्स बिकी हैं। मई में कंपनी का एक्सपोर्ट 2,304 यूनिट्स का रहा है। यह 100 से अधिक देशों को व्हीकल्स का एक्सपोर्ट करती है। हाल ही में देश में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स की 9.8 लाख से अधिक यूनिट्स बेचने का दावा किया था। इसमें Seltos की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की है। कंपनी की Sonet ने देश में चार लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया है। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी शामिल है। इसकी 3,17,754 यूनिट्स की देश में बिक्री हुई है और 85,814 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में अपडेटेड Sonet को लॉन्च किया था। Sonet को खरीदने वाले कस्टमर्स में से 63 प्रतिशत ने इसके सनरूफ वाले वेरिएंट्स को चुना है। इसके अलावा 63 प्रतिशत ने इसके पेट्रोल इंजन और लगभग 37 प्रतिशत ने 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले वेरिएंट को खरीदा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.