भारत में Kia का 4 वर्ष से 10 लाख कारों का प्रोडक्शन, नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी

दक्षिण कोरिया की इस ऑटोमोबाइल कंपनी का टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 22:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को बढ़ाया है
  • Kia ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos की बिक्री शुरू की थी
  • पिछले महीने Seltos की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई थी

कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos की बिक्री शुरू की थी

ऑटोमोबाइल मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Kia ने भारत में केवल चार वर्षों में 10 लाख कारों का प्रोडक्शन कर लिया है। कंपनी ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया है। Kia का टारगेट नए सेगमेंट्स में एंट्री के साथ अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने का है। 

कंपनी की आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में फैक्टरी है। इस फैक्टरी में 10 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा होने के मौके पर Kia की भारत में यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tae Jin Park ने कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है। हम अपने एंप्लॉयीज और पार्टनर्स के सहयोग के लिए बहुत आभारी हैं। मुझे लगता है कि देश में Kia का भविष्य बहुत अच्छा है। हम इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहेंगे।" कंपनी ने लगभग चार वर्ष पहले देश में Seltos की बिक्री शुरू की थी। कंपनी की 10 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन को पूरा करने वाला व्हीकल Seltos का नया वर्जन है। इसकी बिक्री जल्द शुरू की जाएगी। 

पिछले महीने Seltos SUV की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। कंपनी का कहना है कि यह देश में बिक्री का यह आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल करने वाली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta और  Maruti Suzuki की Grand Vitara जैसी SUV से होता है। पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने देश में बनी इसकी 1.35 लाख यूनिट्स से अधिक का कई देशों में एक्सपोर्ट किया है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में Seltos की बिक्री 27,159 यूनिट्स की रही थी। 

Kia ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले चार वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह रकम कंपनी की ओर से देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू में किए गए कुल इनवेस्टमेंट का लगभग एक-तिहाई है। इसके अलावा कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में14 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए लगभग 22 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। कंपनी का एक EV बड़ी संख्या में बिक्री के लिए होगा और इसे विशेषतौर पर भारत में बिक्री के लिए 2025 में लॉन्च किया जाएगा। देश में कंपनी के दो  इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल मौजूद हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.