Kia Seltos की भारत में सेल्स हुई 5 लाख यूनिट्स से ज्यादा

पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है

Kia Seltos की भारत में सेल्स हुई 5 लाख यूनिट्स से ज्यादा

कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था
  • कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है
  • यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कारमेकर Kia की Seltos SUV की बिक्री भारत में पांच लाख यूनिट्स को पार कर गई है। कंपनी का कहना है कि यह देश में बिक्री का यह आंकड़ा सबसे तेजी से हासिल करने वाली SUV है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta और  Maruti Suzuki की Grand Vitara जैसी SUV से होता है। 

पिछले चार वर्षों से Kia के लिए देश में Seltos सबसे अधिक बिक्री वाला मॉडल है। कंपनी की बिक्री में इसकी 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। Kia इसकी मैन्युफैक्चरिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मौजूद अपनी फैक्टरी में करती है। यह विदेशी मार्केट्स में कंपनी का सबसे अधिक एक्सपोर्ट होने वाला मॉडल भी है। कंपनी ने देश में बनी इसकी 1.35 लाख यूनिट्स से अधिक का कई देशों में एक्सपोर्ट किया है। Kia के भारत में मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Tae-jin Park ने बताया कि मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में Seltos की बिक्री 27,159 यूनिट्स की रही। 

Kia ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले चार वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना भी बनाई है। यह रकम कंपनी की ओर से देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू में किए गए कुल इनवेस्टमेंट का लगभग एक-तिहाई है। इसके अलावा कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में14 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए लगभग 22 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। इनमें से कुछ EV को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी का एक EV बड़ी संख्या में बिक्री के लिए होगा और इसे विशेषतौर पर भारत में बिक्री के लिए 2025 में लॉन्च किया जाएगा। देश में कंपनी के दो  इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल मौजूद हैं। Kia ने ऑटो एक्स्पो में एक इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट, Kia Concept EV9 और Kia KA4 पेश किया था। Kia EV6 के भारत में उपलब्ध मॉडल में 528 km की सिंगल चार्ज रेंज मिलती है। Kia EV6 दो वेरिएंट में आती है, जिसमें एक रियर व्हील ड्राइव और दूसरा ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन है। इस इलेक्ट्रिक कार में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 528 किमी तक रेंज दे सकता है। इसके ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन में डुअल मोटर दी गई है, जो 325 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क देती है।   

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »