• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IRCTC का सुपर ऐप जल्द होगा लॉन्च, एक साथ मिलेंगे टिकट बुकिंग, कार्गो बुकिंग और फूड ऑर्डर करने जैसे लाभ: रिपोर्ट

IRCTC का सुपर ऐप जल्द होगा लॉन्च, एक साथ मिलेंगे टिकट बुकिंग, कार्गो बुकिंग और फूड ऑर्डर करने जैसे लाभ: रिपोर्ट

भारतीय रेलवे कथित तौर पर जल्द ही अपने यूजर्स के लिए रेल यात्रा संबंधित कार्यों को आसान बनाने के लिए IRCTC Super नाम की एक नई एप्लिकेशन लाएगा।

IRCTC का सुपर ऐप जल्द होगा लॉन्च, एक साथ मिलेंगे टिकट बुकिंग, कार्गो बुकिंग और फूड ऑर्डर करने जैसे लाभ: रिपोर्ट

Photo Credit: Pexels/KANCHAN PRASAD

IRCTC से रेल की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • भारतीय रेलवे IRCTC Super ऐप नाम की एक नई एप्लिकेशन लाएगा।
  • IRCTC Super ऐप कई रेलवे सर्विस को एक साथ लेकर आएगा।
  • IRCTC Super ऐप रेल कनेक्ट, यूटीएस और रेल मदद जैसी सुविधा देगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे कथित तौर पर जल्द ही अपने यूजर्स के लिए रेल यात्रा संबंधित कार्यों को आसान बनाने के लिए IRCTC Super ऐप नाम की एक नई एप्लिकेशन लाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य विभिन्न रेलवे सर्विस जैसे टिकट बुकिंग, कार्गो बुकिंग, फूड ऑर्डर समेत काफी कुछ करना एक ही जगह पर लेकर आना है। यहां हम आपको एप्लिकेशन के बारे में अधिक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।


IRCTC Super App में कैसे हैं फीचर्स


एक रिपोर्ट के अनुसार, IRCTC Super ऐप कई रेलवे सर्विस को एक साथ लेकर आएगा, जिन्हें अभी अलग-अलग ऐप द्वारा कंट्रोल किया जाता है। यात्रियों के पास रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड दोनों तरह के टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने, सीटों और ट्रेनों को लाइव ट्रैक करने और फूड एक्सेस करने का ऑप्शन होगा। कथित तौर पर IRCTC Super ऐप आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, यूटीएस और रेल मदद जैसे ऐप की जरूरत को खत्म कर देगा।

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐप न सिर्फ टिकट बुकिंग की सुविधा देगा बल्कि कई प्रकार की ट्रैवल और टूरिज्म सर्विस भी प्रदान करेगा। सुपर आईआरसीटीसी सुपर ऐप से इच्छुक यूजर्स हॉलिडे पैकेज, आईआरसीटीसी टूर पैकेज, होटल और बहुत कुछ की खरीदारी कर पाएंगे। IRCTC Super ऐप को इस साल सितंबर में पेश किया गया था। हालांकि, इसे इसी महीने आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि IRCTC रेलवे टिकटिंग में अपनी भूमिका बरकरार रखते हुए रिजर्व टिकट बुकिंग का मैनेजमेंट जारी रखेगा। यह नई ऐप कई फंक्शन को इंटीग्रेट करता है जो पहले अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध थे, जिससे यात्रियों को एक आसान अनुभव मिलता है। CRIS के साथ इंटीग्रेशन से सभी फीचर्स में सर्विस में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐप कथित तौर पर IRCTC को इन सर्विस को एक प्लेटफॉर्म पर शामिल करके अपना रेवेन्यू बढ़ाने का मौका देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है iPhone तो Find My से ऐसे खोजें, दूर बैठे कर पाएंगे डिवाइस को लॉक
  2. iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. ईरान के छिपे हुए क्रिप्टो नेटवर्क्स को निशाना बना रहा अमेरिका
  4. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
  5. Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों ने दे दिया जवाब
  7. iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
  8. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  9. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  10. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »