• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • भूल गए हैं IRCTC पासवर्ड, तो यहां जानें कैसे रिसेट कर सकते हैं अकाउंट का पासवर्ड

भूल गए हैं IRCTC पासवर्ड, तो यहां जानें कैसे रिसेट कर सकते हैं अकाउंट का पासवर्ड

रिजर्वेशन करने में हो रही है दिक्कत तो ऐसे IRCTC आईडी के पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।

भूल गए हैं IRCTC पासवर्ड, तो यहां जानें कैसे रिसेट कर सकते हैं अकाउंट का पासवर्ड

Photo Credit: Pexels/Ranjit Pradhan

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करती है।

ख़ास बातें
  • भारतीय रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करती है।
  • IRCTC ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।
  • IRCTC आईडी का पासवर्ड रिसेट करने के लिए आसान तरीका अपना सकते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट के इस दौर में सबकुछ डिजिटल हो गया है। जहां पहले रेल यात्रा के लिए रिजर्वेशन स्टेशन की विंडो पर जाकर होता था, जिसे अब ऑनलाइन घर बैठे भी किया जा सकता है। आप ऑनलाइन IRCTC ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं, लेकिन पासवर्ड भूल जाने के चलते लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। तो आज हम आपको आसानी से IRCTC आईडी का पासवर्ड रिसेट करने का तरीका बता रहे हैं। इस प्रक्रिया के बाद आप भूला हुआ पासवर्ड बदल पाएंगे और फिर से टिकट बुक कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि IRCTC आईडी का पासवर्ड कैसे रिसेट करते हैं। 


रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल करके IRCTC पासवर्ड कैसे करें रिसेट:


सबसे पहले आपको IRCTC वेबसाइट पर जाना है। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ऊपर दिए गए लॉगिन टैब पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

लॉगिन टैब पर क्लिक करने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड दर्ज करने वाले विकल्प के नीचे दिए गए फॉरगेट अकाउंट डीटेल्स टैब पर क्लिक करना है। 
 
Latest and Breaking News on NDTV

उसके बाद आप अगले पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपना यूजरनेम और नीचे दिया गया कैप्चा दर्ज करना है, जिसके बाद अगले पेज पर पहुंच जाएंगे।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको अपनी यूजर आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। फिर नए पासवर्ड को दो बार दर्ज करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अब आपको नीचे दिए गए कैप्चा को दर्ज करने के बाद, अपडेट पासवर्ड टैब पर क्लिक करना है।
 
Latest and Breaking News on NDTV

अब आपका IRCTC आईडी का पासवर्ड पूरी तरह से बदल गया है।
 
Latest and Breaking News on NDTV
अब आप फिर मुख्य पेज पर जाकर रेल की टिकट बुकिंग करने के लिए लॉगिन कर सकते हैं।
Latest and Breaking News on NDTV

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »