ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 

हाल के महीनों में यह पहली बार नहीं है कि जब ईरान में इंटरनेट को ब्लॉक किया गया है। इस वर्ष की शुरुआत में कई सप्ताह तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी इंटरनेट को बंद किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 20:45 IST
ख़ास बातें
  • ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के सोमवार को 45 दिन हो गए हैं
  • यह किसी देश में इंटरनेट में सबसे अधिक रुकावट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड है
  • अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमले करने की चेतावनी दी है

मानवीय अधिकार समूहों ने ईरान में इंटरनेट के ब्लॉक होने से बड़ा नुकसान होने आशंकाएं जताई हैं

पिछले कुछ सप्ताह से ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से भीषण हमले किए जा रहे थे। इन हमलों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। हालांकि, ईरान के लोगों के लिए ऑनलाइन कनेक्टिनिटी मौजूद नहीं है। ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट के सोमवार को 45 दिन हो गए हैं। यह किसी देश में इंटरनेट में सबसे अधिक रुकावट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड है। 

इंटरनेशनल लेवल पर इंटरनेट की स्थिति की निगरानी करने वाले NetBlocks ने बताया है कि ईरान में इंटरनेट शटडाउन ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही NetBlocks ने चेतावनी दी है कि लंबी अवधि तक डिजिटल तौर पर अलग-थलग पड़ने के बड़े मानवीय और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले शुरू करने के बाद ईरान में इंटरनेट पर पाबंदियों को लागू कर दिया गया था। क्रूड ऑयल का बड़ा रिजर्व रखने वाले इस देश की अथॉरिटीज ने बाहरी इंटरनेट एक्सेस को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है। 

Advertisement

हाल के महीनों में यह पहली बार नहीं है कि जब ईरान में इंटरनेट को ब्लॉक किया गया है। इस वर्ष की शुरुआत में कई सप्ताह तक चले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भी इंटरनेट को बंद किया गया था। अमेरिका ने इन प्रदर्शनों का अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया था। Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान में इंटरनेट का एक्सेस उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट, दोनों राजनीतिक दलों के सीनेटर्स और अन्य एजेंसियों ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) की फंडिंग का भी पक्ष लिया था। 

मानवीय अधिकार समूहों ने इंटरनेट को ब्लॉक किए जाने को लेकर बड़ा नुकसान होने आशंकाएं जताई हैं। इन समूहों का कहना है कि इंटरनेशनल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस नहीं मिलने से कारोबारों, स्टूडेंट्स और सामान्य नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह इस विवाद को सुलझाने के लिए पाकिस्तान में हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। इससे अमेरिका और इजरायल की ओर से भीषण हमले दोबारा होने की आशंका है। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump ने चेतावनी दी है कि अगर जहाजों के लिए होर्मूज जलडमरूमध्य को जल्द नहीं खोला जाता तो ईरान को तबाह करने वाले हमले किए जाएंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.