Infosys के एंप्लॉयीज के लिए भी शुरू होगा वर्क फ्रॉम ऑफिस

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल इंफोसिस ने अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • इंफोसिस के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं
  • यह देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है
  • एंप्लॉयीज को शुरुआत में एक सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना होगा

कंपनी ने स्टाफ को भेजी एक ईमेल में इसकी जानकारी दी है

देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने एंप्लॉयीज को ऑफिस में वापसी करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में Infosys ने अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की है। कंपनी ने स्टाफ को भेजी एक ईमेल में इसकी जानकारी दी है। 

इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजन के ग्रुप हेड, Krishnamurthy Shankar ने ईमेल में कहा है कि कंपनी की ओर से स्टाफ को फ्लेक्सिबिलिटी की अनुमति दी जाएगी। इसमें बताया गया है कि इस योजना के पहले चरण में स्टाफ को अपनी सुविधा के अनुसार एक सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना होगा। दूसरे चरण में स्टाफ को ट्रांसफर या उनकी पसंद की ब्रांच में रिलोकेशन की अनुमति दी जाएगी। इंफोसिस के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं। तीसरे चरण में कंपनी पिछले दो चरणों का फीडबैक लेकर अपनी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी तैयार करेगी। 
Advertisement

कंपनी के CEO, Salil Parekh ने कहा था कि इंफोसिस सभी वर्कर्स को ऑफिस वापस लाने की योजना बना रही है। उनका कहना था, "हम स्टाफ को जरूरी सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे जिससे बड़ी संख्या में वर्कर्स ऑफिस लौट सकें। इसके साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी दी जाएगी।"

हाल ही में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई थी। एंप्लॉयीज से अधिक जानकारी के लिए उनके HR बिजनेस पार्टनर्स से संपर्क करने को कहा गया है। कुछ सप्ताह पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपंनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। TCS ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा होगा। 
ॉ
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  2. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  3. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  4. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  5. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  6. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  7. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  8. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  9. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  10. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.