Infosys के एंप्लॉयीज के लिए भी शुरू होगा वर्क फ्रॉम ऑफिस

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल इंफोसिस ने अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की है

Infosys के एंप्लॉयीज के लिए भी शुरू होगा वर्क फ्रॉम ऑफिस

कंपनी ने स्टाफ को भेजी एक ईमेल में इसकी जानकारी दी है

ख़ास बातें
  • इंफोसिस के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं
  • यह देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है
  • एंप्लॉयीज को शुरुआत में एक सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना होगा
विज्ञापन
देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने एंप्लॉयीज को ऑफिस में वापसी करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में Infosys ने अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की है। कंपनी ने स्टाफ को भेजी एक ईमेल में इसकी जानकारी दी है। 

इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजन के ग्रुप हेड, Krishnamurthy Shankar ने ईमेल में कहा है कि कंपनी की ओर से स्टाफ को फ्लेक्सिबिलिटी की अनुमति दी जाएगी। इसमें बताया गया है कि इस योजना के पहले चरण में स्टाफ को अपनी सुविधा के अनुसार एक सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना होगा। दूसरे चरण में स्टाफ को ट्रांसफर या उनकी पसंद की ब्रांच में रिलोकेशन की अनुमति दी जाएगी। इंफोसिस के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं। तीसरे चरण में कंपनी पिछले दो चरणों का फीडबैक लेकर अपनी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी तैयार करेगी। 

कंपनी के CEO, Salil Parekh ने कहा था कि इंफोसिस सभी वर्कर्स को ऑफिस वापस लाने की योजना बना रही है। उनका कहना था, "हम स्टाफ को जरूरी सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे जिससे बड़ी संख्या में वर्कर्स ऑफिस लौट सकें। इसके साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी दी जाएगी।"

हाल ही में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि उन्हें अपने सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई थी। एंप्लॉयीज से अधिक जानकारी के लिए उनके HR बिजनेस पार्टनर्स से संपर्क करने को कहा गया है। कुछ सप्ताह पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपंनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। TCS ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा होगा। 
ॉ
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »