Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर इंफोरिस को AI स्ट्रैटेजी का अच्छा रिजल्ट मिल रहा है। AI से जुड़ी सर्विसेज से कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 21:28 IST
ख़ास बातें
  • इस फाइनेंशियल ईयर में इंफोसिस लगभग 20,000 नए ग्रेजुएट्स को हायर करेगी
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है
  • AI से जुड़ी सर्विसेज से कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिल रही है

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 4,000 से अधिक ग्रेजुएट्स को रिक्रूट किया गया है

पिछली कुछ तिमाहियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ने के साथ सॉफ्टवेयर कंपनियों में हायरिंग में कमी हुई है। हालांकि, एंट्री-लेवल की IT से जुड़ी जॉब्स पर AI का ज्यादा असर नहीं है। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकर Infosys ने बताया है कि वह इस फाइनेंशियल ईयर में लगभग 20,000 नए ग्रेजुएट्स को हायर करेगी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने AI में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है। इंफोसिस का कहना है कि पिछली कुछ तिमाहियों में AI ने प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया है। 

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा के दौरान इंफोसिस के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Salil Parekh ने बताया कि कंपनी के बिजनेस में AI की वजह से सुधार के बावजूद कैम्पस रिक्रूटमेंट को बरकरार रखा जाएगा। पारेख ने कहा, "पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स को रिक्रूट किया था। इस वर्ष भी हमारी योजना 20,000 ग्रेजुएट्स की हायरिंग करने की है। पहली तिमाही में 4,000 से अधिक ग्रेजुएट्स को रिक्रूट किया गया है।" उन्होंने बताया कि पिछली कई तिमाहियों से कंपनी में AI ने प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया है। 

इंफोसिस को AI स्ट्रैटेजी का अच्छा रिजल्ट मिल रहा है। AI से जुड़ी सर्विसेज से कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिल रही है। पिछली तिमाही में कंपनी के टोटल रेवेन्यू में AI से जुड़ी सर्विसेज की हिस्सेदारी लगभग 8.2 प्रतिशत की है। इंफोसिस की वर्कफोर्स में पिछली तिमाही में 532 वर्कर्स की कमी हुई है। कंपनी के पास लगभग 3.28 लाख वर्कर्स हैं। जून तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग नौ प्रतिशत घटकर लगभग 7,769 करोड़ रुपये का है। यह पिछली आठ तिमाहियों में कंपनी के प्रॉफिट में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। 

पिछली तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 48,211 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 42,279 करोड़ रुपये का था। इंफोसिस ने बताया है कि जल्द ही वह वर्कर्स की सैलरी में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह बिजनेस को बढ़ाने के लिए हेल्थकेयर जैसे सेगमेंट में संभावनाओं की तलाश कर रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.