Infosys Hiring

Infosys Hiring - ख़बरें

  • Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
    इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jayesh Sanghrajka ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग की गई थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी की समान संख्या में रिक्रूटमेंट करने की योजना है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही की तुलना में इंफोसिस की वर्कफोर्स में 8,440 की कमी हुई है। मार्च के अंत में कंपनी के पास 3,28,594 कुल वर्कर्स थे।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • भारत में IT हायरिंग 16 प्रतिशत बढ़ी, AI स्किल्स की ज्यादा डिमांड
    देश में IT इंडस्ट्री में हायरिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का योगदान बढ़कर कुल डिमांड का लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। प्रोडक्ट फर्मों ने भी हायरिंग बढ़ाई है। IT सर्विस और कंसल्टिंग ने हायरिंग में मामूली ग्रोथ दर्ज की है। स्टार्टअप हायरिंग में बढ़ोतरी घटकर सिंगल डिजिट की रह गई है। इसका बड़ा कारण फंडिंग में कमी है।
  • Infosys ने बर्खास्त किए गए ट्रेनीज को दिया एक महीने के वेतन, टिकट के भुगतान का ऑफर
    Infosys ने इन ट्रेनीज को एक महीने के वेतन के साथ ही एक्सटर्नल ट्रेनिंग, एकोमडेशन और ट्रैवल अलाउंस की पेशकश की है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस ने हाल ही में बर्खास्त किए गए लगभग 240 ट्रेनीज को ईमेल भेजकर बताया है कि उन्हें एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इस ईमेल में कहा गया है कि नौकरी गंवाने वाले ट्रेनीज को मुफ्त एक्सटर्नल ट्रेनिंग की पेशकश की जाएगी।
  • Infosys को लगा झटका, प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की गिरावट
    मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए कंपनी के रेवेन्यू में ग्रोथ के अनुमान से भी इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंफोसिस ने रेवेन्यू में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ का अनुमान दिया है। हालांकि, कंपनी के मार्जिन गाइडेंस का अनुमान 20-22 प्रतिशत पर बरकरार है। कंपनी ने कहा है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में वह 20,000 से अधिक फ्रेशर्स की हायरिंग कर सकती है।
  • Infosys ने निकाली वैकेंसी, 40 से ज्यादा स्किल सेट वाले टेक कर्मचारियों के लिए तगड़ा मौका
    Infosys ने अपनी कंपनी में 40 से ज्यादा स्किल्स वाले टेक कर्मचारियों के लिए वैकेंसी निकाली है। कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, जावा पायथन, डॉटनेट, एंड्रॉइड/आईओएस डेवलपमेंट और ऑटोमेशन टेस्टिंग समेत कई सेक्टर में कम से कम दो साल के अनुभवी प्रोफेशनल की तलाश कर रही है। ये वैकेंसी कंपनी के वार्षिक लेटरल हायरिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। हायरिंग कैंपेन से कंपनी को कर्मचारियों की कमी के चलते वैकेंसी को भरने में मदद मिलेगी।
  • इंफोसिस की बढ़ी मुश्किल, वर्कर्स की छंटनी पर केंद्र सरकार का सख्त रवैया
    मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट ने कर्नाटक की लेबर मिनिस्ट्री को इंफोसिस में फ्रेशर्स की छंटनी के विवाद का समाधान करने के लिए जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया है। IT वर्कर्स की यूनियन Nascent Information Technology Employees Senate (NITES) ने इससे पहले लेबर मिनिस्ट्री के सामने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस में फ्रेशर्स की छंटनी का मुद्दा उठाया था।
  • IT Jobs: Infosys में बंपर वैकेंसी! 20 हजार से ज्यादा भर्ती करेगी IT कंपनी
    भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज मुहैया करवाने वाली कंपनी Infosys ने बंपर भर्ती की घोषणा की है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी 20 हजार से ज्यादा नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह कदम इसकी लगातार सफल होती विकास रणनीति को देखते हुए उठाया है। इंफोसिस ने दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए। इस दौरान कंपनी ने वर्कफोर्स में 5,591 नए कर्मचारी जोड़े।
  • इंफोसिस का प्रॉफिट बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये, नई हायरिंग करेगी कंपनी 
    तीसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सात प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 41,764 करोड़ रुपये का है। इस रेवेन्यू में फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग वर्टिकल्स की हिस्सेदारी लगभग 27.8 प्रतिशत और लगभग 15.5 प्रतिशत की रही है। भारत और यूरोप में कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर डबल डिजिट में ग्रोथ हासिल की है।
  • IT सेक्टर में घट सकते हैं जॉब के मौके, TCS और Infosys में होगी कम हायरिंग!
    पिछले एक वर्ष में ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी, बहुत सी कंपनियों के वर्क फ्रॉम होम को समाप्त कर एंप्लॉयीज को ऑफिस बुलाने और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इस सेक्टर में स्लोडाउन बढ़ा है
  • इंफोसिस में एंप्लॉयीज के लिए जारी रहेगा वर्क फ्रॉम होम
    हाल ही में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »