Infosys के प्रॉफिट में गिरावट, नए लेबर कोड का पड़ा बड़ा असर

दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट लगभग 6,654 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 6,806 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 20:54 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 6,654 करोड़ रुपये का रहा है
  • इंफोसिस का तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 8.89 प्रतिशत बढ़ा है
  • कंपनी के लिए डील की पाइपलाइन मजबूत रही है

तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर दो प्रतिशत घटा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 6,654 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 6,806 करोड़ रुपये का था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस का तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में लगभग 41,764 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने बताया है कि पिछली तिमाही में नए लेबर कोड के लागू होने उसे 1,289 करोड़ रुपये के असाधारण चार्ज के लिए प्रोविजन करना पड़ा है। हालांकि, कंपनी के लिए डील की पाइपलाइन मजबूत रही है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए इंफोसिस ने रेवेन्यू में बढ़ोतरी के अनुमान को बढ़ाकर 3-3.5 प्रतिशत किया है। इससे पहले कंपनी ने इसके लिए 2-3 प्रतिशत का अनुमान दिया था। हालांकि, कंपनी ने ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए 20-22 प्रतिशत के अनुमान को बरकरार रखा है। 

कंपनी के CEO, Salil Parekh ने बताया, "हमें मजबूत डिमांड दिख रही है। हमारे पास डील्स की बड़ी पाइपलाइन है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बहुत से सेगमेंट में इस्तेमाल बढ़ रहा है। हमें फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी और यूटिलिटी सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ मिल रही है। हमारे 200 बड़े क्लाइंट्स में से लगभग 90 प्रतिशत के साथ हम AI से जुड़ी वैल्यू को अनलॉक करने के लिए कार्य कर रहे हैं।" तीसरी तिमाही में कंपनी की 26 बड़ी डील्स की टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) लगभग 4.8 अरब डॉलर की थी। 

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट में बड़ी गिरावट हुई है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत घटा है। TCS का दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट लगभग 10,657 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह लगभग 12,380 करोड़ रुपये का था। तीसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह इनकम 15,657 करोड़ रुपये की थी। कंपनी के प्रॉफिट पर नए लेबर कानूनों के लागू होने से लगभग 2,128 करोड़ रुपये के एकमुश्त चार्ज का बड़ा असर पड़ा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.