इंफोसिस के एंप्लॉयीज को मिलेगी केवल 65 प्रतिशत वेरिएबल पे

कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के लिए वेरिएबल पे को घटाकर 70 प्रतिशत किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 नवंबर 2022 16:15 IST
ख़ास बातें
  • वेरिएबल पे कंपनी और एंप्लॉयी के प्रदर्शन से जुड़ी होती है
  • इंफोसिस ने पहली तिमाही के लिए वेरिएबल पे को घटाकर 70 प्रतिशत किया था
  • स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से सॉफ्टवेयर कंपनियों का मार्जिन कम हुआ है

कंपनी ने अपने स्टाफ को ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना भी तैयार की है

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys के एंप्लॉयीज को सितंबर तिमाही के लिए वेरिएबल पे का 65 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में कम है। वेरिएबल पे कंपनी और एंप्लॉयी के प्रदर्शन से जुड़ी होती है। आमतौर पर इसे एंप्लॉयी के सैलरी पैकेज में शामिल किया जाता है। 

इंफोसिस ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया है कि जुलाई-सितंबर की अवधि के लिए एवरेज वेरिएबल पे 65 प्रतिशत है। हालांकि, प्रत्येक एंप्लॉयी के लिए यह भुगतान उसके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। कंपनी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के लिए वेरिएबल पे को घटाकर 70 प्रतिशत किया था। जून तिमाही में मार्जिन में गिरावट आने की वजह से वेरिएबल पे में कटौती की गई थी। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने पहली तिमाही के लिए वेरिएबल पे में कमी नहीं की थी। स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से IT कंपनियों के रेवेन्यू और मार्जिन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से इस सेक्टर की कुछ कंपनियों के एंप्लॉयीज की वेरिएबल पे में कमी की जा रही है। 

इंफोसिस ने अपने स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से ऑफिस में दोबारा बुलाने की योजना तैयार की है। कंपनी ने हाल ही में स्टाफ को इसकी जानकारी दी थी। इंफोसिस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजन के ग्रुप हेड, Krishnamurthy Shankar ने कहा था कि कंपनी की ओर से स्टाफ को फ्लेक्सिबिलिटी की अनुमति दी जाएगी। पहले चरण में स्टाफ को अपनी सुविधा के अनुसार एक सप्ताह में दो दिन ऑफिस आना होगा। दूसरे चरण में स्टाफ को ट्रांसफर या उनकी पसंद की ब्रांच में रिलोकेशन की अनुमति दी जाएगी। इंफोसिस के 54 देशों में 247 ऑफिस हैं। तीसरे चरण में कंपनी पिछले दो चरणों का फीडबैक लेकर अपनी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी तैयार करेगी। 

कंपनी के CEO, Salil Parekh ने कहा था कि इंफोसिस सभी वर्कर्स को ऑफिस वापस लाने की योजना बना रही है। उनका कहना था, "हम स्टाफ को जरूरी सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे जिससे बड़ी संख्या में वर्कर्स ऑफिस लौट सकें। इसके साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी दी जाएगी।" TCS ने भी अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलाफ कंपनी ने कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.