Infosys ने वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स से मांगी इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी, ये है कारण....

कंपनी ने हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वाले अपने वर्कर्स के इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल को जानने के लिए यह जानकारी मांगी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2026 18:13 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के वर्कर्स को महीने में न्यूनतम 10 दिन ऑफिस से कार्य करना होता है
  • इंफोसिस के इंटरनेशनल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं
  • कंपनी ने एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों के लिए यह जानकारी मांगी है

इंटरनेशनल लेवल पर कंपनी के लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने अपने वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स से उनकी इलेक्ट्रिसिटी की खपत के बारे में जानकारी मांगी है। कंपनी ने हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वाले अपने वर्कर्स के इलेक्ट्रिसिटी के इस्तेमाल को जानने के लिए यह जानकारी मांगी है। कंपनी के हाइब्रिड मॉडल वाले वर्कर्स के लिए एक महीने में न्यूनतम 10 दिनों की ऑफिस में मौजूदगी जरूरी है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफोसिस के वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स को कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jayesh Sanghrajka की ओर से एक इंटरनल ईमेल मिला है जिसमें इलेक्ट्रिसिटी की खपत से जुड़े सर्वे की जानकारी दी गई है। इस ईमेल में बताया है कि यह सर्वे सिर्फ कंपनी के हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वाले वर्कर्स पर लागू है। यह वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स के इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइसेज से एनवारयरमेंट पर होने वाले प्रभाव का आकलन करने के लिए है। इस ईमेल में कहा गया है, "हमारे कामकाज में हाइब्रिड वर्क एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहा है। इस वजह से हमारे वर्क का एनवायरमेंट पर प्रभाव का दायरा हमारे कैम्पस से आगे जाकर हमारे घरों तक हो गया है। वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिसिटी भी इंफोसिस के ग्रीनहाउस गैस इमिशन में योगदान देती है। हमारे रिपोरेटिंग के तरीके को बढ़ाने और अपडेट करने की कोशिश हो रही है और इस वजह से वर्क-फ्रॉम-होम से होने वाले एनर्जी के इस्तेमाल का सटीक डेटा हासिल करना जरूरी है।" 

Advertisement

इंफोसिस के इंटरनेशनल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वालों की बड़ी संख्या है। कंपनी एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है और यह 15 वर्षों के लिए अपना सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क बना रही है। इस सर्वे में वर्कर्स को इलेक्ट्रिसिटी की खपत के अलावा उन अप्लायंसेज की भी जानकारी देनी है जिनका वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान वे इस्तेमाल करते हैं। इनमें कंप्यूटर, एयर-कंडीशनर और लाइटिंग जैसे डिवाइसेज और अप्लायंसेज शामिल हैं। 

इस सर्वे में वर्कर्स से लाइट्स के वॉटेज के अलावा यह बताने को भी कहा गया है कि वे घर पर सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं या नहीं। इंफोसिस ने अपने वर्कर्स को उनके घरों में एनर्जी के एफिशिएंसी से जुड़े उपायों का इस्तेमाल करने का भी प्रोत्साहन दिया है। हालांकि, बहुत सी IT कंपनियों ने अपने वर्कर्स के लिए वर्क-फ्रॉम-होम के विकल्प को समाप्त कर दिया है। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS भी इन कंपनियों में शामिल है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.