• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक में भारतीय स्टार्टअप्स के एक अरब डॉलर फंसे

अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक में भारतीय स्टार्टअप्स के एक अरब डॉलर फंसे

अमेरिकी बैंकिंग रेगुलेटर्स ने 10 मार्च को SVB को बंद कर दिया था। इसके पास पिछले वर्ष के अंत में 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे

अमेरिका के दिवालिया हो चुके सिलिकॉन वैली बैंक में भारतीय स्टार्टअप्स के एक अरब डॉलर फंसे

दुनिया भर में मार्केट्स पर SVB के दिवालिया होने का असर पड़ा था

ख़ास बातें
  • अमेरिकी बैंकिंग रेगुलेटर्स ने 10 मार्च को SVB को बंद कर दिया था।
  • इसके पास पिछले वर्ष के अंत में 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे
  • दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में दिवालिया हुए अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) में भारतीय स्टार्टअप्स के लगभग एक अरब डॉलर (लगभग 8,250 करोड़ रुपये) के डिपॉजिट थे। अमेरिकी बैंकिंग रेगुलेटर्स ने 10 मार्च को SVB को बंद कर दिया था। इसके पास पिछले वर्ष के अंत में 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे। 

डिपॉजिटर्स के एक दिन में इस बैंक से 42 अरब डॉलर निकालने के बाद यह दिवालिया हो गया था। अमेरिकी सरकार ने इसके बाद यह सुनिश्चित किया था कि डिपॉजिटर्स को उनके फंड का एक्सेस मिल सके। IT स्टेट मिनिस्टर, Rajeev Chandrasekhar ने ट्विटर पर कहा, "अमेरिका के बैंकिंग सिस्टम पर निर्भर होने के बजाय भारतीय बैंकिंग सिस्टम में स्टार्टअप्स को लाने का मुद्दा है।" उन्होंने बताया कि देश के सैंकड़ों स्टार्टअप्स के SVB में एक अरब डॉलर से ज्यादा के फंड हैं। चंद्रशेखर ने इस सप्ताह 460 से अधिक स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग की थी। इनमें SVB के बंद होने से मुश्किलों का सामना कर रहे स्टार्टअप्स भी शामिल थे। 

चंद्रशेखर ने बताया कि उन्होंने इस स्टेकहोल्डर्स के सुझाव फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण तक पहुंचा दिए हैं। सीतारमण को दिए गए सुझावों में से एक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि SVB में फंड रखने वाले स्टार्टअप्स को भारतीय बैंक एक डिपॉजिट से जुड़ी क्रेडिट लाइन की पेशकश कर सकते हैं। 

दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई स्टार्टअप्स ने एक अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन हासिल किया है। इनमें विदेशी इनवेस्टर्स की बड़ी रकम लगी है। SVB के दिवालिया होने से दुनिया भर में मार्केट्स पर असर पड़ा था। इससे बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हाल के वर्षों में बड़ी फंडिंग हासिल करने वाले कंज्यूमर इंटरनेट स्टार्टअप्स पर कम असर पड़ा था क्योंकि उनका SVB में एकाउंट नहीं है या इसमें बहुत कम फंड है।  JP Morgan के एनालिस्ट्स ने बताया है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस जैसी देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों का अमेरिका के ऐसे रीजनल बैंकों में अधिक डिपॉजिट है जो वित्तीय मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इन कंपनियों को SVB में भी कुछ डिपॉजिट हो सकता है और इस वजह से चौथी तिमाही में इन्हें प्रोविजन करने की जरूरत पड़ सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »