• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारतीय स्टार्टअप्स के लिए परेशानी बन सकता है SVB बैंक का तबाह होना, सरकार की बढ़ी चिंता

भारतीय स्टार्टअप्स के लिए परेशानी बन सकता है SVB बैंक का तबाह होना, सरकार की बढ़ी चिंता

SVB को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद कर दिया है। इसके पास पिछले वर्ष के अंत में लगभग 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे

भारतीय स्टार्टअप्स के लिए परेशानी बन सकता है SVB बैंक का तबाह होना, सरकार की बढ़ी चिंता

SVB के दिवालिया होने से दुनिया भर में मार्केट्स पर असर पड़ा है

ख़ास बातें
  • SVB को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद कर दिया है
  • दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है
  • भारतीय स्टार्टअप्स में विदेशी इनवेस्टर्स की बड़ी रकम लगी है
विज्ञापन
अमेरिका के बड़े बैंकों में शामिल सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के दिवालिया होने का भारत में स्टार्टअप्स पर भी असर पड़ सकता है। SVB को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद कर दिया है। इसके पास पिछले वर्ष के अंत में लगभग 209 अरब डॉलर के एसेट्स थे। डिपॉजिटर्स के एक दिन में 42 अरब डॉलर निकालने से बैंक दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया था। 

IT राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय इकोनॉमी का स्टार्टअप्स एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं इसके असर और सरकार की ओर से की जा सकने वाली मदद को समझने के लिए इस सप्ताह स्टार्टअप्स के साथ मीटिंग करूंगा।" दुनिया में भारत स्टार्टअप्स के बड़े मार्केट्स में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में भारत के कई स्टार्टअप्स ने एक अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन हासिल किया है। इनमें विदेशी इनवेस्टर्स की बड़ी रकम लगी है। SVB के दिवालिया होने  से दुनिया भर में मार्केट्स पर असर पड़ा है। इससे बैंकिंग शेयर्स के प्राइसेज में भारी गिरावट आई है। 

एक भारतीय वेंचर फंड के दो पार्टनर्स और स्टार्टअप्स के एक लेंडर ने Reuters को बताया कि वे अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों से यह जांच कर रहे हैं कि क्या उनका SVB में फंड था और क्या वह उनके कुल बैंक बैलेंस का एक बड़ा हिस्सा है। हाल के वर्षों में बड़ी फंडिंग हासिल करने वाले कंज्यूमर इंटरनेट स्टार्टअप्स पर कम असर पड़ा है क्योंकि उनका SVB में एकाउंट नहीं है या इसमें बहुत कम फंड है। Mirae Asset Venture Investments के CEO, Ashish Dave ने ट्वीट कर बताया, "मैंने कुछ फाउंडर्स के साथ बातचीत की है और यह बहुत बुरा है। अमेरिका में फर्में शुरू करने वाले भारतीय फाउंडर्स के लिए SVB डिफॉल्ट करने वाला बैंक है। ग्रोथ करने वाले स्टार्टअप्स के लिए स्थिति कुछ बेहतर है क्योंकि वे डायवर्सिफाइड हैं।" 

सॉफ्टवेयर फर्म Freshworks ने बताया कि उसकी कुल बैलेंस शीट की तुलना में SVB में फंड बहुत कम है। Freshworks ने बताया, "ग्रोथ करने के साथ हमने Morgan Stanley, JP Morgan और UBS जैसे बड़े और डायवर्सिफाइड बैंकों के साथ कारोबार शुरू किया था। हमारे कैश और सिक्योरिटीज का बड़ा हिस्सा SVB में नहीं है।" इसके साथ ही फर्म ने बताया कि उसके एंप्लॉयीज या कस्टमर्स के लिए कोई मुश्किल होने की आशंका नहीं है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »