इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत की हालत सबसे खराब: रिपोर्ट

इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत की हालत सबसे खराब: रिपोर्ट
विज्ञापन
पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दिसंबर 2014 के मुकाबले दिसंबर 2015 में ग्लोबल औसत इंटरनेट स्पीड 23 प्रतिशत तक बढ़कर 5.6 एमबीपीएस हो गई।

'फोर्थ क्वार्टर, 2015 स्टेट ऑफ इंटरनेट रिपोर्ट' नाम से आई इस रिपोर्ट को अकामाई टेक्नोलॉजी इनक्लूसिव ने जारी किया। यह कंपनी कंटेट डिलीविरी नेटवर्क सर्विस प्रदान करने वाली मुख्य कंपनियों में से एक है।

इस रिपोर्ट में कहा गया, ''वैश्विक दृष्टिकोण से बात करें तो औसत इंटरनेट कनेक्शन स्पीड पिछले तिमाही से इस तिमाही मे 8.6 प्रतिशत जबकि पिछले एक साल की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़कर 5.6 एमबीपीएस हो गई है। जबकि ग्लोबल औसत पीक कनेक्शन स्पीड पिछली तिमाही से इस तिमाही में एक प्रतिशत और पिछले साल के मुकाबले इस साल 21 प्रतिशत बढ़कर 32.5 एमबीपीएस हो गई है।  ''

एशिया महाद्वीप में दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा 26.7 एमबीपीएस की औसत इंटरनेट कनेक्शन स्पीड मिली जबकि सबसे कम इंटरनेट औसत कनेक्शन स्पीड भारत में 2.8 एमबीपीएस है।

क्वार्टर ओवर क्वार्टर की बात करें तो अक्टूबर से दिसंबर के दौरान हॉंगकॉंग (9.8 प्रतिशत) को छोड़कर 10 टॉप देशों में 25 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड इंटरनेट में दो अंको में वृद्धि देखने को मिली।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ब्रिटेन में सबसे तेज औसत मोबाइल कनेक्शन स्पीड 26.8 एमबीपीएस मिलती है जबकि स्पेन में यह स्पीड 14 एमबीपीएस है। इरान में यह औसत कनेक्शन स्पीड सबसे कम 1.3 एमबीपीएस है जबकि वियतनाम में औसत मोबाइल कनेक्शन स्पीड 1.8 एमबीपीएस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »