सेमीकंडक्टर्स में बड़ी ताकत बनेगा भारत, NXP करेगी 8,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट

भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक लगभग 63 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। केंद्र सरकार इस सेगमेंट को बढ़ावा देने के उपाय कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 सितंबर 2024 19:22 IST
ख़ास बातें
  • देश में NXP Semiconductors के पास चार डिजाइन सेंटर हैं
  • AMD और Nvidia जैसी कंपनियों के भी देश में रिसर्च और डिजाइन सेंटर्स हैं
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से बहुत सी इंडस्ट्रीज के प्रोडक्शन पर असर पड़ता है

देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक लगभग 63 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है

पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। भारत में केंद्र सरकार ने इस सेगमेंट को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। हाल ही में सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर्स से जुड़ा एक एग्रीमेंट किया गया था। नीदरलैंड की कंपनी NXP Semiconductors ने देश में अपने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) को दोगुना करने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक (लगभग 8,400 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी है। 

NXP Semiconductors के CEO, Kurt Sievers ने बताया, "देश में हमारी R&D की कोशिशों को अगले कुछ वर्षों में दोगुना किया जाएगा। इसके लिए एक अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट होगा।" उन्होंने कहा कि ऑटोमोटिव सेक्टर और अन्य इंडस्ट्रीज के साथ कंपनी की बातचीत चल रही है। देश में NXP Semiconductors के पास चार डिजाइन सेंटर हैं। इनमें लगभग 3,000 वर्कर्स कार्य करते हैं। AMD और Nvidia जैसी बड़ी कंपनियों ने भी देश में रिसर्च और डिजाइन सेंटर्स बनाए हैं। भारत का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक लगभग 63 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। 

हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Semicon कॉन्फ्रेंस में कहा था, "इस इंडस्ट्री के लिए चिप डिजाइनिंग टैलेंट में भारत की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह बढ़ रही है। देश में इंजीनियर्स, टेक्निशियंस और R&D एक्सपर्ट्स की वर्कफोर्स तैयार की जा रही है।" इस वर्ष फरवरी में सरकार ने तीन सेमीकंडक्टर प्लांट्स के कंस्ट्रक्शन की मंजूरी दी थी। इनमें लगभग 15 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। 

पिछले सप्ताह बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल अडानी ग्रुप और इजरायल की Tower Semiconductor ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए टाई-अप किया था। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा।  देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए इंटरनेशनल कंपनियों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। महाराष्ट्र में लगने वाले इस सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआती कैपेसिटी 40,000 वेफर्स की होगी। अडानी ग्रुप की यह एक नए सेगमेंट में एंट्री होगी। अडानी ग्रुप की मौजूदगी पोर्ट्स और ट्रांसमिशन जैसे बिजनेस में है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बड़ा बदलाव हो रहा है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिलने की संभावना है। 
Advertisement


 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.