• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • चीन अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64 बिट डुअल कोर माइक्रोप्रोसेसर

चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर

भारत ने DHRUV64 नाम का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर विकसित कर लिया है।

चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर
ख़ास बातें
  • DHRUV64 भारत का पहला स्वदेशी 1.0GHz 64-बिट प्रोसेसर है
  • C-DAC ने इसे Microprocessor Development Programme के तहत डेवलप किया
  • यह प्रोसेसर 5G, ऑटोमोटिव और IoT सेक्टर्स को सपोर्ट करेगा
विज्ञापन

भारत ने सेमीकंडक्टर और प्रोसेसर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर आर्किटेक्चर माइक्रोप्रोसेसर DHRUV64 डेवलप कर लिया गया है। इस प्रोसेसर को Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC) ने Microprocessor Development Programme (MDP) के तहत तैयार किया है। DHRUV64 पूरी तरह से इंडिजिनस प्रोसेसर टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो स्ट्रैटेजिक और कमर्शियल दोनों तरह के इस्तेमाल को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसे भारत की टेक्नोलॉजिकल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

DHRUV64 को आधुनिक आर्किटेक्चर फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि बेहतर एफिशिएंसी, मल्टीटास्किंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल सके। यह माइक्रोप्रोसेसर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव सिस्टम्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और IoT जैसे कई सेक्टर्स में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। C-DAC का कहना है कि यह प्रोसेसर मॉडर्न फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे इसे अलग-अलग हार्डवेयर सिस्टम्स के साथ आसानी से इंटीग्रेट किया जा सकता है।

माइक्रोप्रोसेसर को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का दिमाग माना जाता है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सैटेलाइट, इंडस्ट्रियल मशीनें और डिफेंस सिस्टम्स तक, सभी में माइक्रोप्रोसेसर की अहम भूमिका होती है। ऐसे में DHRUV64 का डेवलपमेंट भारत के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि देश दुनियाभर में बनने वाले कुल माइक्रोप्रोसेसर का करीब 20 प्रतिशत इस्तेमाल करता है। इस नए प्रोसेसर के आने से भारत को विदेशी सप्लायर्स पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

DHRUV64 अब उन स्वदेशी प्रोसेसरों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्हें पिछले कुछ सालों में भारत में डेवलप किया गया है। इसमें 2018 में IIT Madras द्वारा डेवलप किया गया SHAKTI प्रोसेसर, IIT Bombay का AJIT प्रोसेसर, ISRO-SCL का VIKRAM और C-DAC का THEJAS64 शामिल हैं। ये सभी प्रोसेसर अलग-अलग सेक्टर्स जैसे स्पेस, डिफेंस, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और रोबोटिक्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।

C-DAC फिलहाल अगली पीढ़ी के RISC-V आधारित प्रोसेसरों पर भी काम कर रहा है, जिनमें Dhanush और Dhanush+ SoC शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »