• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मजबूत पासवर्ड बनाने में अच्छे हैं भारतीय, प्राइवेसी टेस्ट में हासिल किया 23वां स्थान

मजबूत पासवर्ड बनाने में अच्छे हैं भारतीय, प्राइवेसी टेस्ट में हासिल किया 23वां स्थान

NordVPN ने इस साल अपनी एनुअल नेशनल प्राइवेसी टेस्ट रिपोर्ट जारी की, जिसमें 175 देश शामिल थे।

मजबूत पासवर्ड बनाने में अच्छे हैं भारतीय, प्राइवेसी टेस्ट में हासिल किया 23वां स्थान

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • NordVPN ने इस साल अपनी एनुअल नेशनल प्राइवेसी टेस्ट रिपोर्ट जारी की
  • इसमें 175 देश शामिल थे
  • इंटरनेट प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा जागरूकता में भारत 23वें स्थान पर
विज्ञापन
भारत को साइबर सुरक्षा और इंटरनेट प्राइवेसी की जागरुकता और ज्ञान के लिए दुनिया में 23वें स्थान पर रखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष साइबर प्राइवेसी के बारे में अच्छा ज्ञान रखने वाले 58% भारतीय थे, लेकिन सुरक्षित डिजिटल प्रथाओं को फॉलो करने वाले व उनके बारे में ज्ञान रखने वाले केवल 54% थे। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय मजबूत पासवर्ड बनाना और सोशल मीडिया और वेब ब्राउजरों पर संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करना जानते हैं।

NordVPN ने इस साल अपनी एनुअल नेशनल प्राइवेसी टेस्ट रिपोर्ट जारी की, जिसमें 175 देश शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा जागरूकता के मामले में पोलैंड और सिंगापुर 100 में से 64 अंक के साथ सबसे आगे थे। जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका 100 में से 63 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहें, जबकि यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल 100 में से 62 अंक के साथ बराबरी पर थे। वहीं, भारत ने 100 में से 61 अंक प्राप्त किए।

इससे पता चलता है कि ऑनलाइन प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा के बारे में दुनिया की समग्र जागरूकता साल दर साल घट रही है। ऑनलाइन खतरों की बढ़ती जटिलता इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सोशल मीडिया और वेब ब्राउजर पर मजबूत पासवर्ड बनाने और संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखने में अच्छे हैं। हालांकि, केवल 5% ही डिजिटल गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाले ऑनलाइन टूल के बारे में जानते हैं और 10 में से एक ISP मेटाडेटा से परिचित है। केवल 36% सर्विस की शर्तों को पढ़ने के महत्व को स्वीकार करते हैं। केवल 8% को जानकार साइबर स्टार्स के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

इस वर्ष 58% लोग साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानते हैं। हालांकि, सुरक्षित डिजिटल प्रैक्टिस को लेकर केवल 54% ही जागरूक हैं। राष्ट्रीय गोपनियता के इस टेस्ट में भारत की रैंकिंग घट गई है और वैश्विक इंटरनेट गोपनीयता जागरूकता भी कम हो रही है। इस वर्ष का NPT स्कोर 61% है। सर्वेक्षण में पाया गया कि 30-54 आयु वर्ग के लोगों के पास सबसे मजबूत साइबर सिक्योरिटी स्किल्स हैं।

NordVPN में इंजीनियरिंग के प्रमुख कार्लोस सालास का मानना है कि बिजनेस मार्केट में उपलब्ध साइबर सिक्योरिटी टूल्स की लंबी रेंज से भ्रमित हो सकते हैं, जिससे ये आंकड़े और प्रभावित हो सकते हैं। उनका कहना है कि किसी भी सॉल्यूशन में निवेश करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि बिजनेस को संभावित जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अपने कर्मचारियों को सभी अहम डिजिटल प्रैक्टिस के बारे में शिक्षित करने की आवश्यकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NordVPN, Cyber security, India Rank in Cyber Security
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »