Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन

Intex ने भारतीय बाजार में Raag Series में विस्तार करते हुए Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर को लॉन्च कर दिया है।

Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन

Photo Credit: Intex

Intex Raag 3500 में 15 इंच के वूफर हैं।

ख़ास बातें
  • Intex Raag 3500 पावरफुल पार्टी स्पीकर में 15 इंच के वूफर हैं।
  • Intex Raag 3500 डीप बेस के साथ पूरे कमरे साउंड प्रदान करता है।
  • Intex Raag 3500 350W का दमदार साउंड प्रदान करता है।
विज्ञापन

Intex ने भारतीय बाजार में Raag Series में विस्तार करते हुए Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। यह हाई परफॉर्मेंस वाला पार्टी स्पीकर बेहतर साउंड, वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट और मॉड्रन सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया गया है। भारतीय संगीत में 'राग' का अर्थ भावना, मनोदशा और ध्वनि के माध्यम से अभिव्यक्ति है। इसी के साथ इस सीरीज को आकर्षक ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। Raag सीरीज में Raag 2000 (200W) और Raag 1600 (160W) मॉडल भी शामिल हैं जो यूजर्स को अलग-अलग अनुभव प्रदान करते हैं। ये स्पीकर दमदार साउंड, शानदार RGB लाइटिंग और मल्टी-कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Intex Raag 3500 Party Speaker Price

कीमत की बात की जाए तो Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर की कीमत 49,999 रुपये है। यह स्पीकर बिक्री के लिए Intex की आधिकारिक साइट के साथ-साथ रिटेल साइट और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है।

Intex Raag 3500 Features & Specifications

Intex Raag 3500 पावरफुल पार्टी स्पीकर में 15 इंच के वूफर के साथ 350W का दमदार साउंड प्रदान करता है। यह डीप बेस के साथ पूरे कमरे साउंड प्रदान करता है, जिससे यूजर्स म्यूजिक सुन सकते हैं और साथ ही साथ रिदम को फील कर सकते हैं। बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ-साथ इसमें फुल-बॉडी आरजीबी लाइटिंग, वर्सिटाइल मल्टीमीडिया कनेक्टिविटी और कराओके के लिए तैयार फंक्शनैलिटी भी है। इसके साथ यह हाउस पार्टी, कराओके नाइट्स, आउटडोर इवेंट्स और अन्य इवेंट के लिए एक बेहतर विकल्प बनता है।

कनेक्टिविटी के लिए Raag 3500 में ब्लूटूथ, AUX, USB, FM, माइक और TF कार्ड समेत कई मल्टीमोड कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। इससे यूजर्स एंटरटेनमेंट सोर्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें स्टीरियो पेयरिंग के लिए TWS कनेक्टिविटी, बेहतर ऑडियो कम्पैटिबिलिटी के लिए XLR लाइन इन और लाइन आउट पोर्ट और कराओके सेशन, लाइव परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले के साथ रिचार्जेबल UHF कॉर्डलेस कराओके माइक्रोफोन भी शामिल हैं।

वॉल्यूम, बेस, ट्रेबल, इको और माइक्रोफोन एडजस्टमेंट के लिए डेडिकेटेड एनालॉग कंट्रोल, एलईडी डिस्प्ले और ट्राइपॉड माउंट सपोर्ट यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाते हैं। अपने दमदार साउंड आउटपुट, डीप बेस, इमर्सिव RGB लाइटिंग और इंटरैक्टिव कराओके फंक्शनैलिटी के साथ Raag सीरीज को कैजुअल गैदरिंग और कराओके नाइट्स से लेकर हाई-एनर्जी पार्टियों और फेस्टिवल तक हर तरह के सेलिब्रेशन के लिए डिजाइन किया गया है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »