एयर प्यूरिफायर में HEPA H13 फिल्टर लगा है।
Photo Credit: Dyson
Dyson Find+Follow Purifier Cool में 17-पॉइंट वाला डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है।
Dyson ने अपना नया एयर प्यूरिफायर लॉन्च किया है जो एक यूनीक फीचर से लैस है। कंपनी ने नया Find+Follow Purifier Cool प्यूरिफायर पेश किया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह यूजर को रूम में फॉलो कर सकता है। इसमें बिना ब्लेड वाला फैन लगा है और एक बिल्ट-इन कैमरा मिलता है। यह इंसान को ट्रैक करता है और वहीं पर हवा फेंकता है जहां यूजर मौजूद होता है। इसमें एक पेरिस्कोप स्टाइल कैमरा मिलता है और 17-पॉइंट वाला डिटेक्शन सिस्टम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Dyson Find+Follow Purifier Cool प्यूरिफायर की कीमत 849.99 डॉलर (लगभग 81,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Dyson Find+Follow Purifier Cool कंपनी का लेटेस्ट एयर प्यूरिफायर है जो यूनीक फीचर से लैस किया गया है। इसमें एक पेरिस्कोप स्टाइल कैमरा मिलता है और 17-पॉइंट वाला डिटेक्शन सिस्टम है। यह इसकी मदद से इंसानी शरीर की पहचान करता है। अगर आप रूम में कहीं भी घूम रहे हैं, यह ट्रैक कर सकता है और आपकी दिशा में ही हवा को फेंकता है। दूसरा इंसान आने पर यह दोनों ही लोगों में हवा को बांट देता है।
इसका कैमरा प्राइवेसी के लिए कोई खतरा नहीं है। कंपनी का कहना है कि यह केवल इंसानी शरीर के आकार की पहचान करता है, चेहरे की नहीं। इसका वीडियो फीड रियल टाइम में एनलाइज होता है और साथ के साथ डिलीट भी कर दिया जाता है।
कैमरा का एक और फायदा यहां बताया गया है जो बिजली बचाने में काम आता है। जब यूजर रूम से बाहर निकल जाता है तो यह हवा फेंकना बंद कर देता है। रूम अगर 1 घंटे तक खाली रह जाए तो यह पावर सेवर मोड में चला जाता है लेकिन एयर क्वालिटी को लगातार मॉनिटर करता है।
एयर प्यूरिफायर में HEPA H13 फिल्टर लगा है। यह छोटे कण जैसे पॉलन, पालतू जानवरों के बालों से निकली रूसी आदि को भी खींच लेता है। कंपनी का दावा है कि यह 50 प्रतिशत ज्यादा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड को खींच सकता है। यह कम शोर करता है। स्लीप मोड में यह 50 प्रतिशत तक कम शोर करता है। इसे Apple Home, Google Home, या Amazon Alexa से भी कनेक्ट किया जा सकता है। यह एयर प्यूरिफायर 41.3 इंच ऊंचा है। इसका बेस 8.6 इंच का है। वजन में यह 5kg के लगभग है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ