• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IIT प्लेसमेंट 2022 में 1 हजार से भी कम स्टूडेंट्स को मिला 50 लाख रुपये सैलरी पैकेज!

IIT प्लेसमेंट 2022 में 1 हजार से भी कम स्टूडेंट्स को मिला 50 लाख रुपये सैलरी पैकेज!

हाल ही में IIT मद्रास में प्लेसमेंट सेशन समाप्त हुआ था।

IIT प्लेसमेंट 2022 में 1 हजार से भी कम स्टूडेंट्स को मिला 50 लाख रुपये सैलरी पैकेज!

IIT कॉलेज देश के टॉप शिक्षण संस्थानों में आते हैं और हर साल इनमें होने वाली प्लेसमेंट्स सुर्खियों में रहती हैं।

ख़ास बातें
  • IIT कॉलेजों में हाल ही में प्लेसमेंट सेशन हुए थे।
  • IIT कॉलेज देश के टॉप शिक्षण संस्थानों में आते हैं।
  • कुल स्टूडेंट्स के 54 प्रतिशत को 10 से 16 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, या IIT कॉलेजों में हाल ही में प्लेसमेंट सेशन हुए थे। इनमें देशभर के आईआईटी कॉलेजों में भारत और भारत से बाहर की सैकड़ों कंपनियों ने हिस्सा लिया था और स्टूडेंट्स को अच्छे खासे सैलरी पैकेज दिए गए थे। कुछ स्टूडेंट्स को 2 करोड़ तक के सैलरी पैकेज भी मिले हैं। लेकिन ऐसे छात्रों की संख्या बहुत कम है जिनका सैलरी पैकेज करोड़ों में है। बल्कि 50 लाख तक पहुंचने वाले छात्रों की संख्या भी बहुत कम बताई गई है। आईआईटी कॉलेजों में दिल्ली, मुंबई, रुड़की, मद्रास, कानपुर, गुवाहाटी आदि कैम्पस शामिल थे। 

IIT कॉलेज देश के टॉप शिक्षण संस्थानों में आते हैं और हर साल इनमें होने वाली प्लेसमेंट्स सुर्खियों में रहती हैं। क्योंकि आईआईटी कॉलेजों में स्टूडेंट्स को देशी-विदेशी दोनों तरह की बड़ी से बड़ी कंपनियों के ऑफर आते हैं जिनमें सैलरी पैकेज करोड़ों रूपये तक पहुंच जाता है। लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया है ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या बहुत कम है जिनको 50 लाख या उससे अधिक का सैलरी पैकेज अबकी बार मिला है। HirePro कैम्पस रिक्रूटमेंट एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट के मुताबिक कुल स्टूडेंट्स का केवल 5.5 प्रतिशत हिस्सा ही ऐसा है जिनको 50 लाख या उससे अधिक का सैलरी पैकेज मिला है। इन स्टूडेंट्स की संख्या महज 960 है। 

HirePro नामक कैम्पस रिक्रूटमेंट एक्सपर्ट टीम ने 2022 में आईआईटी कॉलेजों में हुए प्लेसमेंट्स के डेटा को खंगाला और यह नतीजा निकाला है। इस विश्लेषण में सामने आया कि कुल स्टूडेंट्स के 54 प्रतिशत को 10 से 16 लाख रुपये तक का सैलरी पैकेज मिला है। इनमें टॉप टियर के 7020 स्टूडेंट्, और अगले टियर के 2,250 स्टूडेंट्स शामिल हैं। एनालिसिस में कहा गया है कि टॉप टियर के 11 प्रतिशत को और उसके अगले टियर के 40 प्रतिशत स्टूडेंट्स को 16 लाख प्रति वर्ष तक का सैलरी पैकेज मिला है।  

हाल ही में IIT मद्रास में प्लेसमेंट सेशन समाप्त हुआ था। देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास में मौजूदा एकेडेमिक ईयर के प्लेसमेंट्स में 25 स्टूडेंट्स को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। इस वर्ष इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को कुल 445 ऑफर्स मिले हैं। इनमें प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स शामिल हैं। यह प्लेसमेंट सेशन के पहले दौर में इंस्टीट्यूट के लिए सबसे अधिक ऑफर्स हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह IIT Delhi, IIT Bombay, IIT Roorkee आदि में भी हाल में ही प्लेसमेंट सेशन की समाप्ति की घोषणा की गई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »