• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IIT दिल्ली के 50 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का सैलरी पैकेज! विदेशों से भी ऑफर्स की बौछार

IIT दिल्ली के 50 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का सैलरी पैकेज! विदेशों से भी ऑफर्स की बौछार

IIT दिल्ली में हुई इस बार की प्लेसमेंट की खास बात ये रही कि छात्रों ने घरेलू जॉब्स को ज्यादा चुना।

IIT दिल्ली के 50 स्टूडेंट्स को 1 करोड़ से ज्यादा का सैलरी पैकेज! विदेशों से भी ऑफर्स की बौछार

IIT दिल्ली में हुई इस बार की प्लेसमेंट की खास बात ये रही कि छात्रों ने घरेलू जॉब्स को ज्यादा चुना।

ख़ास बातें
  • छात्रों को एक दिन में 650 फुल टाइम जॉब ऑफर दिए गए
  • विदेशों से 800 के लगभग जॉब प्रोफाइल पेश की गई
  • इस साल 20% ज्यादा जॉब्स कॉलेज में ऑफर की गई हैं
विज्ञापन
IIT Delhi भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है और इस बार इसके स्टूडेंट्स को जॉब्स प्लेसमेंट में बड़ा सैलरी पैकेज दिया जा रहा है जिसने अब से पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्टूडेंट्स को जो पैकेज मिला है वह वाकई काफी आकर्षक है। कुछ स्टूडेंट्स को तो विदेशों से भी जॉब्स के ऑफर मिले हैं। वहीं, प्लेसमेंट ड्राइव में खास बात ये भी रही कि कॉलेज के अधिकतर छात्रों ने अपने देश में रहकर की जॉब करना स्वीकार किया है। कैंपस प्लेसमेंट में बजाज ऑटो, इंटेल, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एनफेज सोलर एनर्जी, प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस के साथ ही अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियां शामिल थीं जिन्होंने छात्रों को 1 करोड़ तक सैलरी पैकेज ऑफर किए हैं। 

कैंपस प्लेसमेंट में इस बार आईआईटी दिल्ली के छात्रों को मोटा सैलरी पैकेज दिया गया है। 50 से ज्यादा छात्रों को 1 करोड़ रुपये का पैकेज मिलने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूके, हांगकांग, नीदरलैंड और अमेरिका से भी स्टूडेंट्स को ऑफर मिले हैं। 20 के लगभग छात्रों को इंटरनेशनल जॉब्स ऑफर की गई हैं। प्लेसमेंट में बजाज ऑटो, इंटेल, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एनफेज सोलर एनर्जी, प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस के साथ ही अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियां शामिल थीं जिन्होंने यूनीक जॉब्स ऑफर भी दिए। 

IIT दिल्ली में हुई इस बार की प्लेसमेंट की खास बात ये रही कि छात्रों ने घरेलू जॉब्स को ज्यादा चुना। जॉब्स ऑफर की बात करें तो इस साल 20% ज्यादा जॉब्स कॉलेज में ऑफर की गई हैं। इनमें भारत में से 400 जॉब प्रोफाइल पेश की गई हैं जबकि विदेशों से 800 के लगभग जॉब प्रोफाइल पेश की गई हैं। आईआईटी दिल्ली देश के उन कॉलेजों में इकलौता माना जाता है जो इंटरनेशनल जॉब्स देने में सबसे आगे है। संस्थान का कहना है कि इंटरनेशनल जॉब्स देने वाले दुनिया के टॉप 50 कॉलेजों में आईआईटी दिल्ली भारत से इकलौता कॉलेज है जो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल जॉब्स उपलब्ध करवाता है। 

सिर्फ दिल्ली आईआईटी ही नहीं, देश के दूसरे आईआईटी कॉलेजों से भी स्टूडेंट्स को अच्छे खासे सैलरी पैकेज मिले हैं। इनमें आईआईटी कानपुर से एक स्टूडेंट, आईआईटी बॉम्बे से भी एक स्टूडेंट को 1 करोड़ से ज्यादा का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्रों को एक दिन में 650 फुल टाइम जॉब ऑफर दिए गए। इनमें से 550 यूनीक जॉब सिलेक्शन ऑफर थे। जिनमें 250 प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी थे। जॉब के लिए छात्रों का इंटरव्यू व्यक्तिगत रूप के अलावा वर्चुअल तरीके से भी लिया गया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »