‘वॉकिंग कार’ के बारे में जानते हैं आप? Hyundai इसे सच बनाने में जुटी

इस स्‍टूडियो के जरिए ऐसे व्‍हीकल्‍स को पेश करने की तैयारी है, जो फ्यूचर कस्‍टमर्स के लिए होंगे।

‘वॉकिंग कार’ के बारे में जानते हैं आप? Hyundai इसे सच बनाने में जुटी

ह्यूंदै ने अभी जिस वॉकिंग कार को दिखाया है, वह भविष्‍य का ऐसा व्‍हीकल हो सकती है, जिसमें टायर तो होंगे, लेकिन वो गाड़ी के पैरों में लगे होंगे।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने साल 2019 के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इसके डिजाइन दिखाए थे
  • अब इसे हकीकत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है
  • ह्यूंदै ने अमेरिका के मोंटाना में न्‍यू होराइजन स्‍टूडियो खोला है
विज्ञापन
बात जब कारों की होती है, तो जेहन में सबसे पहले उभरती है सड़कों पर फर्राटा भरती एक गाड़ी की तस्‍वीर। लेकिन क्‍या आपने 'वॉकिंग कार' (‘walking car') के बारे में सुना है। फ‍िलहाल यह एक कल्‍पना है, लेकिन कार मेकर ह्यूंदै (Hyundai) इसे सच करने में जी-जान से जुट गई है। वॉकिंग कार को सीधे और सरल तरीके से समझना हो, तो एक ऐसी गाड़ी जो उन जगहों पर चलेगी, जहां व्‍हीकल के पहुंचने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। मसलन- उबड़-खाबड़ पहाड़ों पर, सीढ़‍ियों पर और हर एक मुश्‍किल जगह पर। एक ऐसी कार जो आइडियल है दिव्‍यांगों के लिए और आपात स्थिति में ऐसी जगह तक पहुंचने के लिए जहां एक नॉर्मल व्‍हीकल नहीं पहुंच सकता।   

'वॉकिंग कार' को साकार बनाने के लिए ह्यूंदै ने अमेरिका के मोंटाना में न्‍यू होराइजन स्‍टूडियो खोला है। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्‍टूडियो के जरिए ऐसे व्‍हीकल्‍स को पेश करने की तैयारी है, जो फ्यूचर कस्‍टमर्स के लिए होंगे। ऐसे व्‍हीकल जो उन जगहों तक पहुंच सकेंगे, जहां एक नॉर्मल गाड़ी नहीं जा सकती। 'वॉकिंग कार' इसकी पहली कड़ी है। 

ह्यूंदै ने अभी जिस वॉकिंग कार को दिखाया है, वह भविष्‍य का ऐसा व्‍हीकल हो सकती है, जिसमें टायर तो होंगे, लेकिन वो गाड़ी के पैरों में लगे होंगे। इससे यह हर मुश्किल जगह पर चल सकेगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने साल 2019 के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इस UMV के डिजाइन पहली बार पेश किए थे। 

ह्यूंदै जिस कार को सच बनाने में जुट गई है, वह एक ऑल टेरेन आर्मर्ड ट्रांसपोर्ट या AT-AT वॉकर जैसी दिखती है। इन्‍हें आपने ‘स्टार वॉर्स यूनिवर्स' में देखा होगा। इनकी ताकत भी इनके पैरों में है, जो इन्‍हें मुश्किल प‍रिस्थिति में टिकाए रखती है। 'वॉकिंग कार' बनाने का ह्यूंदै का मकसद ड्राइविंग की चुनौतियों से निपटना और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उन जगहों पर पहुंच मुमकिन बनाना है, जहां लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कंपनी पहले भी न्‍यूयॉक में एक टैक्‍सी कॉन्‍सेप्‍ट का खुलासा कर चुकी है, जो सीढ़‍ियों पर चढ़ सकती है और व्‍हील चेयर वाले यात्रियों की मदद कर सकती है। 

मोंटाना में शुरू किया गया न्यू होराइजन स्टूडियो दो UMV मॉडल के डेवलपमेंट, टेस्टिंग और डिप्‍लॉयमेंट पर फोकस करेगा। कंपनी बता चुकी है कि यह पहला UMV है, जो रोबोट और एक्लेक्टिक कारों की मिलीजुली तकनीक पर तैयार होगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो ह्यूंदै की वॉकिंग कार के पैर जरूरत पड़ने पर फोल्‍ड किए जा सकेंगे और बाकी गाडि़यों की तरह से हाई स्‍पीड में दौड़ाया भी जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »